Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड: सिसई के बूथ नम्बर 36 पर हिंसक झड़प, पुलिस फायरिंग में एक की मौत, मतदान रद्द
झारखंड

झारखंड: सिसई के बूथ नम्बर 36 पर हिंसक झड़प, पुलिस फायरिंग में एक की मौत, मतदान रद्द

December 7, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुमला जिले के सिसई विधानसभा क्षेत्र के बघनी गांव के बूथ नंबर 36 पर हुई घटना

सिसई थाना प्रभारी विष्णु देव चौधरी और पत्रकार सीताराम साहू समेत कई घायल

गुमला/रांची। झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के दौरान सिसई विधानसभा क्षेत्र के 36 नंबर बूथ पर फायरिंग की घटना हुई है। इसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरे को पैर में गोली लगी है। फायरिंग के बाद मतदान रद्द कर दिया गया। घटना के बाद वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और मतदान व सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस और ग्रामीणों की झड़प में सिसई थाना प्रभारी और दो ग्रामीण सहित कई पुलिस जवान भी घायल हुए हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में डीसी से रिपोर्ट मांगी है।

दूसरे चरण के मतदान के दौरान गुमला जिले के सिसई में मतदान केंद्र संख्‍या 36 पर वोट देने से

रोकने पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो हई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर

पथराव किया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। इसमें दो

लोगों को गोली लगने की सूचना है। इनमें पुलिस की गोली लगने से जिलानी अंसारी (30)  की मौके पर ही मौत हो गई। अशफाक अंसारी को पैर में गोली लगी है।। पथराव में थाना प्रभारी विष्णु देव चौधरी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। घायल थाना प्रभारी विष्णु देव चौधरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके सिर में गहरे जख्म हैं। इसके अलावा पुलिस के जवान अखिलेश यादव और राहुल, बीडीओ के चालक सीताराम सिंह और पत्रकार सीताराम साहू भी पथराव में घायल हुए हैं। घायलों में तबरेज अंसारी (18), अशफाक अंसारी, नरेश जायसवाल आदि भी हैं। बीडीओ के चालक सीताराम सिंह को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

सिसई विधानसभा क्षेत्र में  हैं 2.29 लाख वोटर्स

सिसई विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 29 हजार 723 वोटर हैं। इनमें पुरुष वोटर 1,15,892 और महिला वोटर 1,13,831 हैं। इस बार चुनावी मैदान में 10 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा

उम्मीदवार व झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. दिनेश उरांव, झामुमो के जिग्गा सुसिरन होरो, झाविमो के लोहरमैन उरांव, झापा की सुनीता टोपनो, बसपा के संतोष मछली, नागरिक अधिकार पार्टी के सुखदेव उरांव, रादपा के पुनीत भगत, रामपा के मुक्तिलता टोप्पो, निर्दलीय शशिकांत भगत और संजीत मिंज शामिल हैं। सिसई विधानसभा की सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट है, क्योंकि यहां से मौजूद विधायक दिनेश उरांव दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। दिनेश उरांव विधानसभा अध्यक्ष भी हैं।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल उर्फ सुब्बू का निधन
Next Article उन्नाव दुष्कर्म मामले पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों को कड़ी सजा दिलायेंगे

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
झारखंड

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026
झारखंड

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.