Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 21 October, 2026 • 01:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नए साल पर बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट
देश

नए साल पर बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट

December 31, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली।  इस बार नए साल के जश्न पर बारिश और बर्फबारी की मार पड़ सकती है. मौसम विभाग (IMD) ने कड़ाके की ठंड (Cold Wave) को लेकर उत्तर और मध्य भारत के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान अगले एक हफ्ते तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. उधर दक्षिण भारत में भी बारिश (Rain Alert) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में और अधिक बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा मध्य भारत में भी तापमान गिर सकता है. उधर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी कोहरे बढ़ सकते हैं. नए साल में 3 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में ठंड बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली में शीतलहर
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके नए साल में तीन जनवरी तक जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मध्य प्रदेश में अलर्ट
मध्य प्रदेश में नए साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने राज्य में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की ओर से जारी अलर्ट में घना कोहरा छाये रहने और ओस पड़ने की संभावना जतायी गई है. शुक्रवार सुबह से शुरू होने वाले अगले दो दिनों में ग्वालियर, रायसेन, सिवनी और सागर सहित आठ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है.23 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने का एक और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में बारिश के आसार
दक्षिण भारत के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है. बीते 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है जो भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है.आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी तटीय तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है और उसके बाद कमी आएगी. (एजेंसी इनपुट के साथ)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के इस जिले में कोई भैंस तो कोई बकरी बेचकर चुका रहा बिजली बिल, जानें क्या है मजबूरी?
Next Article साल 2021 में शिक्षा के क्षेत्र में हुए ये पांच बड़े बदलाव

Related Posts

Headlines

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026
Headlines

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांधी मैदान में धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, CM सम्राट ने उतारी श्रीराम की आरती

October 20, 2026

NTPC यार्ड से चली गोली, अस्पताल के बाहर खड़े बेकसूर दो दोस्तों का चीर गयी सीना

October 20, 2026

सीएम सम्राट ने तेलडीहा में टेका माथा, फिर पहुंचे बदुआ नदी तट; अफसरों को दिये निर्देश

October 20, 2026

राशिफल @ 20 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 20, 2026

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.