Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 12:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » …हर तरफ था मौत का मंजर, जानें उस रात की वो भयानक कहानी
देश

…हर तरफ था मौत का मंजर, जानें उस रात की वो भयानक कहानी

December 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

भोपाल।  BHOPAL GAS TRAGEDY  स्थान- भोपाल, साल- 1984, तारीख- 02/03 दिसंबर। कयामत की रात की दास्तां, उस मनहूस सुबह के चेहरे पर हमेशा के लिए चस्पां हो गयी। आधी रात को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से जहरीली गैस मिथाइल आइसो साइनाइड के रिसाव ने पलक झपकते हजारों की जिंदगी ले ली। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोगों की जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए तबाह हो गयी। इस भयावह घटना के लिए जिम्मेदार कंपनी का मुख्य प्रबंध अधिकारी वॉरेन एंडरसन रातोंरात भारत छोड़कर अमेरिका भाग चुका था।

भोपाल में वह कड़ाके की सर्द रात थी। लोग अपने घरों में चैन की नींद में सो रहे थे। भोपाल के छोला रोड स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने में भी रोजमर्रा की तरह अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान कंपनी के कुछ कर्मचारी भूमिगत टैंक के पास पाइप लाइन की सफाई करते हैं। कारखाने के भूमिगत टैंक में रासायनिक प्रतिक्रिया शुरू हुई और टैंकर का तापमान 200 डिग्री तक पहुंच गया तो गैस बनने लगी। टैंक से गैस पाइप में पहुंचने लगी। वाल्व ठीक से बंद नहीं होने के कारण टावर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। वाल्व को बंद करने की कोशिशें शुरू हुई और तभी खतरे का सायरन भी गूंज उठा।

समय ने दस्तक दी। रात लगभग 01 बजे फैक्ट्री के आसपास की बस्तियों में लोगों को घुटन, खांसी, उल्टियां और आंखों में जलन की शिकायतें शुरू हो चुकी थी। कई लोगों को तो जहरीली गैस ने कोई मौका ही नहीं दिया, सोयी हुई अवस्था में ही कई लोग दम तोड़ चुके थे। चारों तरफ भगदड़, अफरातफरी के मंजर के बीच बदहवास लोग जान बचाने के लिए जहां-तहां भाग रहे थे। क्या बच्चे और बुजुर्ग, क्या औरत और मर्द। अस्पतालों में भीड़ लग गयी। शहर की सड़कों पर लोग दम तोड़ रहे थे। पूरे शहर में कीटनाशक बनाने में इस्तेमाल होने वाली जहरीली गैस फैल चुकी थी।

सुबह छह बजे तक पूरा शहर लाशों के ढेर में बदल चुका था। जिन लोगों की जिंदगी इस दौरान बच गयी, वे भी भयावह किस्म की शारीरिक हालत में थे। किसी के आंखों की रोशनी चली गयी तो कई लोगों ने कुछ दिनों के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा।

इस हादसे पर आधारित एक फिल्म ‘भोपाल ए प्रेयर ऑफ रेन’ का निर्माण कर घटना की भयावहता को दिखाया गया है। इस त्रासदी का ऐसा गंभीर असर पड़ा कि भोपाल में बच्चे दिव्यांग या असामान्यताओं के साथ पैदा हुए। कहते हैं कि घटना में 15 हजार से अधिक लोगों की जान गयी। हालांकि मध्य प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने तीन हजार, 787 लोगों की मौत की ही पुष्टि की।

अन्य अहम घटनाएंः

1829ः वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1882ः भारत के सुप्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म।

1884ः भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।

1889ः देश के लिए शहीद होने वाले क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म।

1903ः हिंदी के सुप्रसिद्ध लेखक यशपाल का जन्म।

1913ः साहित्यकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म।

1937ः जाने-माने भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म।

1959ः भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1967ः भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आरएच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

1971ः परमवीर चक्र से सम्मानित लांसनायक अल्बर्ट एक्का का निधन।

1979ः भारत के प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन।

2011ः दिग्गज फिल्म अभिनेता देवानंद का निधन।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने किया “हमर अपन बजट” पोर्टल का लोकार्पण, कोई भी दे सकता है अपना सुझाव
Next Article आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें आपके लिए कैसा जाएगा दिन

Related Posts

Headlines

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
Headlines

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
Headlines

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.