Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 27 April, 2026 • 11:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस सरकार गिरती है तो इसके लिए जिम्मेवार नहीं- शिवराज
देश

कांग्रेस सरकार गिरती है तो इसके लिए जिम्मेवार नहीं- शिवराज

July 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भोपाल। कर्नाटक में चली लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) गठबंधन सरकार आखिरकार विश्वासमत प्रक्रिया में गिर गई। इसके बाद अब मध्य प्रदेश में कमलनाथ की गठबंधन सरकार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक ओर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरती है तो वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे, वहीं एमपी में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने विधानसभा में कहा कि हमारे ऊपर वाले नंबर एक या नंबर दो का आदेश हुआ तो 24 घंटे भी आपकी (कमलनाथ) सरकार नहीं चलेगी।

गोपाल भार्गव के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में कहा, ‘आपके ऊपर वाले नंबर एक और नंबर दो समझदार हैं, इसलिए आदेश नहीं दे रहे हैं। आप चाहें तो अविश्वास प्रस्ताव (नो कॉन्फिडेंस मोशन) ले आएं।’

Advertisement Advertisement

बता दें कि शिवराज ने मध्य प्रदेश सरकार की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन जैसी स्थिति पर कहा कि अगर प्रदेश में ऐसा कुछ होता है तो वह कुछ नहीं कर पाएंगे। पूर्व सीएम के इस बयान के बाद से प्रदेश में कर्नाटक जैसी सियासी स्थिति के कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, दूसरी ओर बीजेपी नेता के बयान पर पलटवार करते हुए कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में परेशानियां पैदा करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। उन्होंने बीजेपी को चेताते हुए कहा कि यह कमलनाथ सरकार है, कुमारस्वामी नहीं और इस सरकार में उन्हें (बीजेपी को) हॉर्स ट्रेडिंग करने के लिए सात जन्‍म लेना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। वर्ष 2018 दिसंबर में हुए चुनाव में बीजेपी को यहां 109 सीटें हासिल हुई थीं। उधर, कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीएसपी और एसपी को यहां पर एक-एक और 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। मध्य प्रदेश विधानसभा में निर्दलीय और एसपी-बीएसपी विधायकों की वजह से कमलनाथ सरकार सत्ता में टिकी हुई है। दरअसल, यहां बहुमत का आंकड़ा 116 है। ऐसे में यदि बीजेपी विधायकों को तोड़ लेती है तो कमलनाथ सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवन कानून में संशोधन को लेकर सदन में हंगामा
Next Article मेरे करियर में ट्विंकल का अहम रोल है, वे पत्नी से पहले दोस्त हैं- अक्षय कुमार

Related Posts

Headlines

नहीं रहे पद्मश्री फोटो जर्नलिस्ट रघु राय, तस्वीरों से झकझोर दिया था दुनिया को

April 26, 2026
Headlines

BJP के हो गये राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद

April 24, 2026
Headlines

AAP में बड़ा भूचाल : राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, क्या बोल गये… जानें

April 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.