Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश को प्रवासी भारतीयों से प्रेम और उनकी उपलब्धियों पर गर्व : अनुराग ठाकुर
देश

देश को प्रवासी भारतीयों से प्रेम और उनकी उपलब्धियों पर गर्व : अनुराग ठाकुर

January 8, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इंदौर। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य” का विचार दिया है। पूरा देश प्रवासी भारतीयों से प्रेम करता है, उनका सम्मान करता है और उनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व है। हम पर 200 साल तक राज करने वालों को पछाड़ कर हम दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हुए हैं। भारतीय युवाओं ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप नेशन बनाया है।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर रविवार को इंदौर में युवा प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित करने की सहमति देने और सहयोग के लिए आभार माना। उन्होंने कहा कि युवा प्रवासी भारतीय अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं, पर उनके दिल में भारत बसता है। उन्होंने युवाओं को नवाचार करने और अपने विचारों और नवाचारों को भारत में क्रियान्वित करने के लिए आमंत्रित किया।

auto

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाक्य “हमारा तो खून का रिश्ता है-पासपोर्ट का नहीं” ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के विचार को बल दिया। हम हर 2 साल में एक परिवार की तरह मिलते हैं। आजादी के अमृत काल में हो रहे इस सम्मेलन में हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष अर्थात वर्ष 2047 तक के रोड मैप पर विचार करें।

केंद्रीय विदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री चौहान का प्रदेश में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए श्रेष्ठतम सद्भावना और सर्वोत्तम आवभगत के साथ स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्व में सर्वाधिक प्रवासी भारत के हैं। कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन मैत्री और वंदे भारत मिशन से संपूर्ण विश्व में सद्भावना का विस्तार किया। देश में सकारात्मकता का वातावरण है। भारत रहने, कार्य करने और पर्यटन के लिए बेहतर देश के रूप में उभर रहा है। डॉ. एस. जयशंकर ने प्रवासी भारतीयों को दी जा रही सुविधाओं और उनसे संबंधित कार्यों की प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

ऑस्ट्रेलियाई सांसद ज़ेनिटा मेस्कानरेन्हास ने इंदौर के खान-पान और देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटन की दृष्टि से रूचिकर स्थानों और विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता बतायी।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केन्द्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, ऑस्ट्रेलिया की सांसद ज़ेनिटा मेस्कानरेन्हास ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए अतिथियों के साथ पौध-रोपण करेंगे। उन्होंने इंदौर पधारे अतिथियों को इंदौर के सराफा, छप्पन दुकान के भ्रमण तथा श्री महाकाल महालोक और ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के पर्यटन-स्थलों का भ्रमण करने के लिए भी अतिथियों को आमंत्रित किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रवासी भारतीयों ने सीएम शिवराज से की मुलाकात, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की जताई इच्छा
Next Article मुख्यमंत्री ने इंदौर में रेसीडेंसी कोठी गार्डन में लगाया रुद्राक्ष का पौधा

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.