Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 05:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश की आर्थिक विकास दर में गिरावट, सितम्बर तिमाही में रही 4.5 फीसदी
देश

देश की आर्थिक विकास दर में गिरावट, सितम्बर तिमाही में रही 4.5 फीसदी

November 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार की शाम सितम्बर माह के अर्थिक विकास दर का आंकड़ा जारी किया। इसके मुताबिक देश की आर्थिक विकास दर जुलाई-सितम्बर तिमाही में 4.5 फीसदी रही, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह सात फीसदी थी।
भारतीय अर्थव्यवस्था को मंदी से उबारने के अभी तक के सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के हिसाब से वर्ष 2019-20 सितम्बर तिमाही में विकास दर छह साल के सबसे निचले स्तर पर 4.5 फीसदी दर्ज की गई। जुलाई-सितम्बर के ये आंकड़े पहली तिमाही की जीडीपी से भी कम हैं। पहली तिमाही में जीडीपी पांच फीसदी दर्ज की गई थी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक कोर सेक्‍टर में 5.8 फीसदी की कमी आई है। कोर सेक्‍टर के आठ प्रमुख उद्योग में कोयला, क्रूड, ऑयल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी आते हैं। इनकी भारत के कुल इंडस्ट्रियल आउटपुट (औद्योगिक उत्पादन) में करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी होती है।
आंकड़ों के अनुसार कोयला इंडस्ट्री के उत्पादन में 17.6 फीसदी, कच्चा तेल और नेचुरल गैस प्रोडक्‍शन में क्रमश: 5.1 फीसदी और 5.7 फीसदी की कमी आई है। सीमेंट प्रोडक्‍शन में 7.7 फीसदी और स्‍टील प्रोडक्‍शन में 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह इलेक्‍ट्रिसिटी प्रोडक्‍शन 12.4 फीसदी लुढ़क गया है। सिर्फ फर्टिलाइजर्स सेक्‍टर के प्रोडक्‍शन में बढ़त देखने को मिली है। यह सेक्‍टर एक साल पहले के मुकाबले में 11.8 फीसदी की दर से बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि अर्थव्यवस्था के जानकार और तमाम रेटिंग एजेंसियों ने पिछले कुछ हफ्तों में इस परिणाम की भविष्यवाणी की थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखनन घोटालाः सीबीआई के रडार पर आये मायावती सरकार के अफसर
Next Article अंडर-17 महिला विश्वकप : फीफा प्रतिनिधिमंडल ने कलिंगा स्टेडियम की तैयारियों पर जताई संतुष्टि

Related Posts

Headlines

मंगलसूत्र से लिव-इन पार्टनर को दी दर्दनाक मौ’त… जानें

April 8, 2026
Headlines

सोनारी की जनसभा में गरजे हेमंत- चंद पैसों में मत बिकिए, हक के लिए लड़िए

April 5, 2026
Headlines

कल्पना सोरेन की हुंकार, बोलीं- अब असम के आदिवासियों की लड़ाई लड़ेगी JMM

April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लापता हिमांशु के वापसी की कहानी… डर नहीं, भरोसे से काम कर गए सदर थानेदार

April 10, 2026

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.