Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 12:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डी-कंपनी का गुर्गा गैंगस्टर लकड़ावाला 21 तक पुलिस हिरासत में
देश

डी-कंपनी का गुर्गा गैंगस्टर लकड़ावाला 21 तक पुलिस हिरासत में

January 9, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई/पटना। मोस्टवांटेड गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अंडरवर्ल्‍ड सरगना छोटा राजन का करीबी और कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (डी-कंपनी) का गुर्गा रहा लकड़ावाला को मुंबई पुलिस बुधवार को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई पहुंची। बताया जा रहा है कि लकड़ावाला नेपाल के रास्‍ते पटना पहुंचा था, जहां मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया। उस पर 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त संतोष रस्तोगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लकड़ावाला को 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लकड़ावाला को पटना से गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने लकड़ावाला की बेटी सोनिया लकड़ावाला को कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में जानकारी मिली थी कि लकड़ावाला पटना पहुंचने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसको पटना के जट्टनपुर पुलिस स्टेशन की मदद से गिरफ्तार किया। लकड़ावाला अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। वर्ष 2003 में अफवाह फैली थी कि बैंकाक में दाऊद इब्राहिम गिरोह के हमले में वह मारा गया था, लेकिन वह किसी तरह से बच निकला था। इसके बाद वह बैंकाक से कनाडा पहुंच गया और काफी समय से वहीं रह रहा था। सूत्रों बताते हैं कि लकड़ावाला से दाऊद इसलिए नाराज था कि उसने छोटा राजन से हाथ मिला लिया था।
लकड़ावाला की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि पुलिस ने लकड़ावाला को गिरफ्तार कर एक बेहतरीन काम किया है। वह मनीष आडवाणी के नाम से फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था। उसे पटना एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। वह नेपाल से यहां आया था या यहां से भाग कर नेपाल जा रहा था इसकी जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक लकड़ावाला पटना आने से पहले कनाडा, मलेशिया, अमेरिका और नेपाल में भी रहा था। लकड़ावाला साल 2004 से गायब था। अपना गिरोह बनाने से पहले दाऊद इब्राहिम के लिए काम करता था। उस पर जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और दंगे के 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में खार के एक बिल्डर ने एजाज लकड़ावाला और उसके भाई अकिल के खिलाफ वसूली का एक मामला दर्ज कराया था। अकील को मार्च में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था, “अकील ने हमें बताया था कि लकड़ावाला की बेटी सोनिया के पास एक फर्जी पासपोर्ट है और वह देश से भागने की कोशिश करेगी। हमें सूचना मिली कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर है। उसके बाद एक टीम ने वहां के आव्रजन अधिकारियों को सतर्क किया और उसे गिरफ्तार किया गया था।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री ने अर्थशास्त्रियों से चर्चा की
Next Article शिमला में भारी बर्फ़बारी में फंसे पर्यटक

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 7, 2026

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.