Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 01:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूएपीए कानून के तहत दाऊद, हाफिज, लखवी और मसूद अजहर आतंकी घोषित
देश

यूएपीए कानून के तहत दाऊद, हाफिज, लखवी और मसूद अजहर आतंकी घोषित

September 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। गृहमंत्रालय ने नए बने गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम (यूएपीए) कानून के तहत हाफिज सईद, मौलाना मसूद अजहर, जकीर उर रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम को आतंकी घोषित किया है। इस संबंध में सरकार ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

अधिसूचना के अनुसार यूएपीए की धारा 35 की उपधारा (1) के खंड (क) के तहत आतंकी गतिविधि में संलिप्त किसी व्यक्ति के नाम को चौथी अनुसूची में अधिसूचित करने के लिए सरकार सक्षम है। अधिसूचना में सरकार ने कहा है कि मौलाना मसूद अजहर के संरक्षण में जैश-ए-मोहम्मद संगठन बड़ी संख्या में आतंकियों की भर्ती करता है। उसे 1 मई 2019 को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया था। वह दिल्ली में संसद भवन, जम्मू-कश्मीर विधानसभा कांप्लेक्स, पठानकोट और जम्मू-कश्मीर में सेना के शिविरों पर हुए आतंकी हमलों में संलिप्त रहा है।

auto

लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के संस्थापक हाफिज सईद और इन संगठनों के प्रमुख कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी 10 दिसंबर 2008 काे अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जा चुके हैं। दोनों लाल किला हमला, रामपुरा हमला, मुंबई हमला और उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले के प्रमुख आरोपित हैं।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार दाऊद इब्राहिम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपराधिक संगठन चलाता है। वह आतंकवाद को धन मुहैया कराने, धार्मिक कट्टरता फैलाने, नकली नोटों का कारोबार करने और मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त है। वह मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का दोषी है और उसके खिलाफ रेडकॉर्नर नोटिस जारी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपंजाब : बटाला में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 12 लोगों के मरने की आशंका
Next Article मोदी-पुतिन वार्ताः रूसी सेना के लिए भारत में बनेंगे कलपुर्जे

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.