Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 07:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दीपक पूनिया बने विश्व के नंबर एक पहलवान
देश

दीपक पूनिया बने विश्व के नंबर एक पहलवान

September 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की ताजा रैंकिंग में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया 86 किग्रा वर्ग में विश्व के नंबर एक पहलवान बन गए हैं। वहीं, महिला पहलवान विनेश फोगाट 53 किग्रा में दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

दीपक के अब 82 अंक हैं और वह विश्व चैम्पियन याजदानी से चार अंक आगे हैं। ईरान के याजदानी के 78 अंक हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 44 अंकों के साथ तुर्की के फतिह एर्डिन हैं।

हालांकि बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा वर्ग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया। बजरंग के अब 63 अंक हैं. रूस के गाद्जिमुराद राशिदोव ने नूर सुल्तान में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था जिससे वह 65 किग्रा वर्ग में नंबर एक पहलवान बन गए हैं। 57 किग्रा वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी रवि दहिया शीर्ष पांच में पहुंचने में सफल रहे। उनके 39 अंक हैं जिससे वह पांचवें स्थान पर हैं जबकि राहुल अवारे कांस्य पदक के बूते दुनिया के दूसरे नंबर के पहलवान बन गए हैं।

महिलाओं की रैंकिंग में विनेश फोगाट पिछले हफ्ते के शानदार प्रदर्शन के बूते 53 किग्रा में चार पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने विश्व चैम्पिनशिप में कांस्य पदक जीतने के अलावा टोक्‍यो ओलिंपिक का कोटा भी हासिल किया था। विनेश के 71 रेटिंग अंक हैं। उत्तर कोरिया की पहलवान पाक योंग-मी 80 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं, सीमा बिस्ला 50 किग्रा में एक पायदान खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं जबकि पूजा ढांडा (32) 59 किग्रा में हमवतन मंजू कुमारी (40) से दो स्थान पीछे पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘हाउसफुल 4’ का एक और पोस्टर जारी, आज दोपहर 1 बजे ट्रेलर रिलीज होगा
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से की मुलाकात

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 11 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 11, 2026

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026

आज के बच्चे कल के महानायक, इनकी पढ़ाई के लिए खोल देंगे खजाना : सीएम सम्राट

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.