WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली की अनाज मंडी इलाके की एक इमारत में लगी भीषण आग की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने आग में गंभीर रूप से घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये देने की भी मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री ने इससे पहले घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा, “रानी झांसी रोड पर दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग बेहद भीषण है। यह अत्यंत दुखद घटना है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटना स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”



