Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 04:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन राष्ट्रीय और 22 क्षेत्रीय दलों ने 2028-19 में चंदे से जुटाए 1163.7 करोड़ : एडीआर
देश

तीन राष्ट्रीय और 22 क्षेत्रीय दलों ने 2028-19 में चंदे से जुटाए 1163.7 करोड़ : एडीआर

December 8, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। देश के तीन राष्ट्रीय और 22 क्षेत्रीय दलों ने 2018-19 1163.7 करोड़ रुपये का चंदा हासिल किया। इनमें 50 प्रतिशत चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिये जमा किया गया। इन पार्टियों के चुनाव आयोग को दिए गए ब्योरे के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
एडीआर की बीती रात जारी रिपोर्ट में विश्लेषण किया गया है कि तीन राष्ट्रीय और 22 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने समय पर अपनी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए शेष पांच राष्ट्रीय दलों और 30 क्षेत्रीय दलों की ऑडिट रिपोर्ट ईसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए तीन राष्ट्रीय और 22 क्षेत्रीय दलों की कुल आय 1163.17 करोड़ रुपये थी। बीजू जनता दल (बीजद) ने इस दौरान अपनी कुल आय 249.31 करोड़ रुपये दिखाई है जो विश्लेषण की गई सभी पार्टियों की कुल आय का 21.43 प्रतिशत है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस है जिसने अपनी आय 19-20 में 192.65 करोड़ बताई है जो कुल आय का 16.56 प्रतिशत है। टीआरएस को 2018-19 में 188.71 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है जो कुल आय का 16.22 प्रतिशत है। तीनों दलों की कुल आय की बात करें तो यह 630.67 करोड़ रुपये थी, जो राजनीतिक दलों की कुल आय का 54.22 प्रतिशत है।
विश्लेषण किए गए कुल 25 राजनीतिक दलों में से, 17 दलों ने वित्त वर्ष 2017-18 से लेकर वित्त वर्ष 2018-19 तक अपनी आय में वृद्धि दिखाई है जबकि 6 दलों ने इस अवधि के दौरान अपनी आय में गिरावट दिखाई है। वित्त वर्ष 2017-18 में 23 पार्टियों की कुल आय 329.46 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2018-19 में 1155.14 करोड़ रुपये हो गई ।
50 प्रतिशत से ज्यादा आय चुनावी बॉन्ड से
वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान इन 25 पार्टियों के सबसे ज्यादा आय चुनावी बॉन्ड से हुई है। इसका आंकड़ा 50 प्रतिशत से ज्यादा है। दान से इन पार्टियों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली है, जो इन दलों की कुल आय का करीब 26 प्रतिशत है। इसके अलावा सदस्यता शुल्क व अन्य मदों से भी पार्टियों को कमाई हुई है।
आय का स्रोत (रुपये में)
चुनावी बॉन्ड- 588 करोड़ रुपये
अन्य दान- 306 करोड़ रुपये
सदस्यता शुल्क- 141 करोड़ रुपये
एफडी व ब्याज- 116 करोड़ रुपये
22 पार्टियों ने आय से कम, 6 दलों ने आय से ज्यादा खर्च किया
रिपोर्ट के मुताबिक 2018-19 के दौरान तीन राष्ट्रीय दलों को मिलाकर 22 पार्टियों ने अपनी आय से कम खर्च किया है। इसमें तृणमूल कांग्रेस सबसे ऊपर है। वहीं 6 पार्टियों ने अपनी आय से अधिक खर्च की जानकारी दी है। वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान तीन राष्ट्रीय और 22 क्षेत्रीय दलों ने मिलाकर कुल 442.73 करोड़ रुपये खर्च किए।
पार्टी खर्च
तृणमूल कांग्रेस- 94 प्रतिशत
एनडीपीपी- 87 प्रतिशत
टीआरएस- 84 प्रतिशत
छह राजनीतिक दलों सपा, शिरोमणि अकाली दल, इनेलो, मनसे, रालोद और एनपीएफ ने अपनी आय से अधिक खर्च किया है। सबसे ज्यादा खर्च करने वाली टॉप तीन पार्टियों में वाईएसआर-कांग्रेस हैं, जिसने 87.684 करोड़ या 19.81 प्रतिशत खर्च किए थे। इसके बाद सीपीएम ने 76.150 करोड़ और सपा ने 50.92 करोड़ खर्च किए ।
तीन राष्ट्रीय दलों सहित 19 राजनीतिक दल हैं जिन्होंने अपनी आय का एक हिस्सा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए शेष के रूप में घोषित किया जबकि 6 राजनीतिक दलों ने वर्ष के दौरान एकत्रित आय से अधिक खर्च किया। एआईटीसी के पास अपनी कुल आय का 94 प्रतिशत से अधिक शेष है, जिसके बाद एनडीपीपी और टीआरएस के पास क्रमशः 87 प्रतिशत और 84 प्रतिशत है, जो कि उनकी आय वित्त वर्ष 2018-19 के लिए शेष है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल्ली: अनाज मंडी इलाके की बिल्डिंग में लगी आग बुझाई गई, अब तक 43 की मौत
Next Article दिल्ली अग्निकांड : प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

Related Posts

देश

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026
देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.