Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली: अनाज मंडी इलाके की आग की घटना में मरने वालों की संख्या 35 हुई
देश

दिल्ली: अनाज मंडी इलाके की आग की घटना में मरने वालों की संख्या 35 हुई

December 8, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अब 56 लोग निकाले गए, जिनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर
मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित फिल्मिस्तान की अनाज मंडी इलाके में एक घर में रविवार सुबह आग लगने की घटना में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मृतक पुरुष बताए जा रहे हैं। इन सभी को फायर ब्रिगेड दस्ते ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया था। कई लोग अभी अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें फायर ब्रिगेड दस्ते के जवान सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं। 56 लोगों को निकाल कर विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया था, जिनमें से 35 लोगों की मौत की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। ज्यादातर मौतें दम घुटने की वजह से हुई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल 30 दमकल गाडियां मौके पर आग बुझाने में लगी हुई हैं। करीब दो दर्जन एम्बुलेंस के जरिये लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जिन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें दिल्ली के चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें सफदरजंग, एलएनजेपी, हिंदूराव और आरएमएल शामिल हैं। सघन बसावट और तंग गलियां होने के कारण बचाव दल को काफी दिक्कत हो रही है। आग लगने की वजह पता नहीं चल पायी है। ताजा सूचना मिलने तक कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। दिल्ली के चीफ फायर अफसर के मुताबिक अंदर से अब जिन लोगों को निकाला जा रहा है, उनकी हालत अत्यंत गंभीर है क्योंकि आग लगे चार घंटे से अधिक हो चुके हैं। इसलिए हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यहां पर होजरी पैकिंग और प्लास्टिक की फैक्टरी भी चलती थी, जिसने आग को तेजी से बढ़ाया। फैक्टरी मालिक सदर बाजार इलाके का रहने वाला है, जो फरार है। उसके भाई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

फायर ब्रिगेड के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इमारत के तीसरे मंजिल पर अभी और लोग भी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का क्रम जारी है। आज सुबह आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड दस्ते के जवान मौजूद हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। मकान की खिड़कियों से जिस तरह से काला धुआं निकल रहा है, उससे भीषण आग लगने की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, अब 3 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी फिल्म
Next Article उन्नाव रेप पीड़ित के परिजन मुख्यमंत्री योगी के नहीं आने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.