Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 11:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उन्नाव रेप पीड़ित के परिजन मुख्यमंत्री योगी के नहीं आने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े
देश

उन्नाव रेप पीड़ित के परिजन मुख्यमंत्री योगी के नहीं आने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े

December 8, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

उन्नाव/नई दिल्ली। उन्नाव बलात्कार एवं हत्या के पीड़ित परिवार ने 23 वर्षीय लड़की के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मांग की है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने घर पर आएं और दोषियों को सजा दिलाने का ऐलान करें। जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे तब तक लड़की के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

हालांकि बीती रात से ही पीड़ित के शव का रविवार को अंतिम संस्कार करने की प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही थी। पीड़ित का शव शनिवार रात उन्नाव जिले के उसके गांव में पहुंच गया था। 90 फीसदी जलने के बाद उपचार के दौरान शुक्रवार रात रेप पीड़ित का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया था। उसे गुरुवार को पांच लोगों ने उस वक्त आग लगाकर मारने का प्रयास किया था, जब वह उनके खिलाफ दर्ज बलात्कार मामले की सुनवाई के लिए रायबरेली के रास्ते में थी।

शनिवार को पीड़ित परिवार ने शव का दाह संस्कार या नदी में प्रवाहित करने के बजाय उसे दफनाने का फैसला किया था। लेकिन रविवार को उन्नाव बलात्कार-हत्या पीड़ित के पिता ने मांग की कि उत्तर प्रदेश के दूसरे मंत्रियों की बजाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद परिवार से मिलने आएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा करें। मीडिया से बात करते हुए दिवंगत लड़की के पिता ने मांग की कि उनकी बेटी को मारने वाले पांच लोगों का भी हैदराबाद रेप कांड के आरोपितों की तर्ज पर एनकाउंटर किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक मुठभेड़ में हैदराबाद की डा. दिशा बलात्कार-हत्या मामले के चार आरोपितों को एनकाउंटर में मार गिराया था।

उन्नाव और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन
यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कमल रानी वरुण स्थानीय भाजपा सांसद साक्षी महाराज के साथ उन्नाव गैंगरेप पीड़ित के गांव पहुंचकर शनिवार को उसके परिवार से मिले। हालांकि उस दौरान कुछ दूसरे लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं सहित कई प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था, जो पीड़ित के आवास के बाहर इकट्ठा हुए थे। ये प्रदर्शनकारी राज्य सरकार और साक्षी महाराज के खिलाफ ‘वापस जाओ, वापस जाओ’ के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसके बाद दोनों मंत्रियों और सांसद को पीड़ित के घर ले जाया गया।

उधर, दिल्ली में भी शनिवार को दिल्ली महिला आयोग की अगुवाई में उन्नाव पीड़ित के लिए एक कैंडललाइट मार्च निकाला गया था। मार्च निकाल रहे लोगों को बीच रास्ते में रोकने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव भी हुआ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल्ली: अनाज मंडी इलाके की आग की घटना में मरने वालों की संख्या 35 हुई
Next Article जलाई गई उन्नाव की ‘निर्भया’ गमगीन माहौल में दफन

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.