Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 06:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अहमदनगर में धार्मिक जुलूस पर हुई पत्थरबाजी, आठ पुलिसकर्मी घायल
Headlines

अहमदनगर में धार्मिक जुलूस पर हुई पत्थरबाजी, आठ पुलिसकर्मी घायल

May 15, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ahmednagar. महाराष्ट्र के अहमदनगर में हिंसा होने की खबर आ रही है। जिले के शेवगाव में रविवार रात एक धार्मिक यात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई जिसके बाद हिंसा और जमकर पत्थरबाजी हुई। हिंसा के दौरान आठ पुलिस के जवान जख्मी हो गए है। इस धार्मिक यात्रा के लिये अतिरिक्त पुलिस, एसआरपीएफ फोर्स की पहले से ही तैनाती की गई थी।

हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पु‎लिस से ‎मिली जानकारी के अनुसार हिंसा में विलास गायकवाड़ की मौत हो गई थी। 40 साल के विलास इलेक्ट्रिशियन थे। फिलहाल हालात काबू में हैं। यह घटना औरंगाबाद और अहमदनगर शहर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूरी पर हुई। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक, छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर रविवार शाम को एक जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान एक गुट ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद एक धार्मिक स्थल पर दूसरे गुट की तरफ से भी पथराव किया गया और हिंसा भड़क उठी।

पुलिस ने अब तक इस मामले में 50 लोगों को हिरासत मे लिया है। अहमदनगर में बीते एक महीने में हिंसा का यह दूसरा मामला है। बीते अप्रैल में दो गुटों में हुई जबरदस्त भिडंत ने हिंसा का रूप ले लिया था। इस दौरान पत्थरबाजी हुई थी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। यहां दो लोगों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि उसने हिंसा का रूप ले लिया। इससे पहले शनिवार को ही महाराष्ट्र के अकोला में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई थी। इसके बाद जमकर पथराव हुआ था। उपद्रवियों ने इस दौरान कई गाड़ियां तोड़ दी थीं। हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि दो पुलिसकर्मी समेत 8 लोग जख्मी हुए थे। इसके बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर धारा 144 लगा दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत करने थाने पहुंची भीड़ ने उग्र होकर तोड़फोड़ की थी। देखते ही देखते एक और समुदाय के लोग सामने आ गए, उन्होंने भी पथराव शुरू कर दिया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए बल का प्रयोग किया था। उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिंसा की आग में ‎फिर जला म‎णिपुर, सीएम पहुंचे दिल्ली
Next Article चोरी गए मोबाइल को ट्रेस करने स्पेशल ट्रैकिंग सिस्टम होगा लांच

Related Posts

Headlines

नीतीश की सालों पुरानी मांग पूरी, CM बोले- गाद नीति से बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत

November 4, 2026
Headlines

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026
Headlines

बिहार में नशे के नेटवर्क पर तगड़ा वार : 10 महीने में 6104 तस्कर अरेस्ट, 46 हजार किलो माल जब्त

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीतीश की सालों पुरानी मांग पूरी, CM बोले- गाद नीति से बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत

November 4, 2026

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026

बिहार में नशे के नेटवर्क पर तगड़ा वार : 10 महीने में 6104 तस्कर अरेस्ट, 46 हजार किलो माल जब्त

November 4, 2026

मधुबनी कांड : बख्शा नहीं जाएगा हत्यारोपी ASI, 5 SIT कर रहीं रेड, परिजनों से मिले DM-SSP

November 4, 2026

झारखंड : दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.