Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की प्रदर्शनी और ई-नीलामी शुरू
देश

प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की प्रदर्शनी और ई-नीलामी शुरू

September 14, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को नई दिल्ली में ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों की प्रदर्शनी व ई-नीलामी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पटेल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश की जीवन रेखा गंगा नदी को ‘नमामि गंगे’ के माध्यम से संरक्षित करने के कार्यक्रम के लिए स्वयं को मिले सभी उपहारों की नीलामी करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

संस्कृति मंत्री ने कहा कि इन स्मृति चिन्हों का मूल्य मौद्रिक रूप से नहीं मापा जा सकता है लेकिन उपहारों से जुड़े भावनात्मक मूल्य अथाह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘नमामि गंगे’ परियोजना के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें बधाई देने वाले शीर्ष 20 उच्चतम बोलीदाताओं को भारत सरकार से एक पत्र भी भेजा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह भारत के प्रधानमंत्री को प्रस्तुत किए गए प्रतिष्ठित और यादगार उपहारों की ई-नीलामी का दूसरा दौर है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शनी आज से 03 अक्टूबर,2019 तक वेबपोर्टल पर आयोजित की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि इस दौर में 2700 से अधिक स्मृति चिन्हों को ई-नीलामी किया जाएगा। लगभग 500 स्मृति चिन्ह वर्तमान में सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉर्डन आर्ट में आम जनता के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शित मेमेंटोस को हर हफ्ते बदल दिया जाएगा। इन उपहारों में पेंटिंग, मेमेंटो, मूर्तियां, शॉल, पगड़ी, जैकेट और पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र शामिल हैं। इनका न्यूनतम आधार मूल्य 200 रुपये और उच्चतम 2.5 लाख रुपये तय किया गया है। उन्होंने बताया कि नीलामी के बदले में जुटाई गई राशि का इस्तेमाल ‘नमामि गंगे’ परियोजना के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुण गोयल भी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Next Article एएन-32 विमान की तलाश में मदद करने वाले स्थानीय लोगों को सम्मानित करेगी वायुसेना

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.