WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुंबई: घाटकोपर इलाके में एक होटल की तलाशी ले रहे फर्जी सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन घाटकोपर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार बीती रात घाटकोपर के एक होटल में छापेमारी की खबर पुलिस को मिली। इसके बाद घाटकोपर पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तलाशी ले रहे अधिकारी को पहचान पत्र दिखाने को कहा। सीबीआई अधिकारी होने का दावा करके छापा मारने वाले आरोपित का पहचान पत्र नकली पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए दीपक मोरे से घाटकोपर पुलिस स्टेशन की टीम गहन पूछताछ कर रही है।

