Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोविड-19 की परवाह छोड़ विदेशी बौद्ध सर्किट टूर को बेकरार, जापान व कोरिया के सैलानियों ने कराई बुकिंग
देश

कोविड-19 की परवाह छोड़ विदेशी बौद्ध सर्किट टूर को बेकरार, जापान व कोरिया के सैलानियों ने कराई बुकिंग

July 27, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कुशीनगर। बौद्ध सर्किट टूर के लिए विदेशी बेकरार हैं। कोविड-19 की परवाह न करते हुए सैलानियों ने बुकिंग भी करानी शुरू कर दी है। कुशीनगर के थ्री स्टार होटलों में जापान, वियतनाम व कोरिया के सैलानियों के 55 ग्रुप की बुकिंग हो चुकी है। जिसमें लगभग दो हजार सैलानी हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हुई तो दिसम्बर माह से सैलानी आने शुरू हो जायेंगे।

अमेरिकी सैलानियों के कई ग्रुप भी टूर ऑपरेटर्स से सम्पर्क कर रहे हैं किन्तु इनकी बुकिंग कन्फर्म नहीं हो रही। दूसरी तरफ पर्यटन कारोबारियों ने विदेशी सैलानियों के स्वागत के लिए खुद को पूरी तरह तैयार बताया है। होटल रॉयल रेजीडेंसी में जापान के 15 व कोरिया के 20 ग्रुप, होटल लॉट्स निक्को में जापान के 15 ग्रुप व यामा कैफे से पांच वियतनामी व अमेरिकन ग्रुप ने बुकिंग कराई है। बीस दिसम्बर से लेकर 21 फरवरी के मध्य ग्रूप की तिथियां फिक्स होंगी। यूँ तो बौद्ध सर्किट का पर्यटन सीजन शरद के प्रारम्भ यानी अक्टूबर माह से शुरू हो जाता है, किंतु कोविड-19 के वैश्विक प्रसार ने पर्यटन उद्योग की भी हंसी छीन ली है।

बौद्ध सर्किट का कुशीनगर गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने के कारण दुनिया भर के बौद्ध अनुयाइयों के लिए आस्था का केंद्र हैं। सारनाथ बुद्ध का प्रथम उपदेश स्थल होने के कारण व नजदीक में लुंबनी (नेपाल) बुद्ध के जन्मस्थल के अलावा ननिहाल कपिलवस्तु समेत बौद्ध सर्किट के अन्य महत्व के स्थलों की यात्रा भी कुशीनगर आने वाले विदेशी पर्यटक करते हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि विदेशी पर्यटकों के आने से सूने पड़े ये सभी स्थल फिर गुलजार होंगे।

यामा कैफे के संचालक टी के राय ने बताया कि सैलानियों में बौद्ध सर्किट में आने की एक अलग प्रकार की बेचैनी महसूस करने को मिल रही है। रॉयल रेजीडेंसी के महाप्रबन्धक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। स्थितियां हमेशा एक सी नहीं रहती। विदेशी पर्यटक भी यह बात जानते हैं। हम पुनः विदेशी पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार हो रहे हैं। लॉट्स के जीएम ऑपरेशन आर एम गुप्ता ने बताया कि सम्भावना के आधार पर बुकिंग जारी है। वर्तमान में भी सैलानियों के स्वागत को हम तैयार हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना में कई मासूम भी निकले कोरोना पॉजिटिव
Next Article अभय कुमार सिन्हा ने उप विकास आयुक्त पद पर दिया योगदान

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.