Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 02:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुड न्यूज: पीएम के दौरे के बाद वैक्सिन को लेकर सीरम इंस्टिट्यूट ने किया बड़ा ऐलान
देश

गुड न्यूज: पीएम के दौरे के बाद वैक्सिन को लेकर सीरम इंस्टिट्यूट ने किया बड़ा ऐलान

November 28, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने शनिवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन में देरी की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविशील्ड के ट्रायल के नतीजे बहुत अच्छे रहे हैं। पूनावाला ने यह भी बताया कि कोविशील्ड के इमर्जेंसी में इस्तेमाल की इजाजत के लिए जल्द ही अप्लाई किया जाएगा। इसका साफ मतलब है कि वैक्सीन निर्माण अडवांस्ड स्टेज में है।

पूनावाला ने कहा कि हम कोविशील्ड के इमर्जेंसी में इस्तेमाल के लिए इजाजत की खातिर अगले 2 हफ्तों में आवेदन करने की प्रक्रिया में हैं। सीरम इंस्टिट्यूट के प्रमुख ने बताया कि कोविशील्ड के ट्रायल के नतीजे बहुत ही अच्छे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीरम इंस्टिट्यूट के दौरे पर पूनावाला ने कहा कि पीएम के साथ वैक्सीन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टिट्यूट ने पुणे में सबसे बड़ा संयंत्र बनाया है और मंडरी में नया कैंपस बनाया है। उन्होंने कहा कि पीएम को अब वैक्सीन और वैक्सीन प्रोडक्शन के बारे में बहुत जानकारी है। उन्होंने कहा कि हम हैरान थे कि उन्हें पहले से ही बहुत कुछ पता था। बहुत कम चीजों के बारे में उन्हें विस्तार से बताना पड़ा।

पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन की वितरण शुरुआत में भारत में ही किया जाएगा उसके बाद COVAX देशों में वितरण के बारे में सोचा जाएगा जो मुख्य तौर पर अफ्रीका में हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और यूरोप में वैक्सीन के वितरण का काम एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफर्ड कर रहे हैं। सीरम इंस्टिट्यूट के चीफ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में भारत और COVAX देश हैं। पूनावाला ने बताया कि अभी तक उन्हें भारत सरकार की तरफ से लिखित में कुछ भी नहीं मिला है कि हमसे कितनी खुराक खरीदी जाएगी लेकिन ऐसे संकेत है कि जुलाई 2021 तक 30 से 40 करोड़ डोज खरीदी जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि दिन भर के दौरे का उद्देश्य नागरिकों के टीकाकरण में भारत के प्रयासों में आने वाली चुनौतियों, तैयारियों और रोडमैप जैसे पहलुओं की जानकारी हासिल करना था। मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत अहमदाबाद के नजदीक दवा कंपनी जाइडस कैडिला के संयंत्र के दौरे के साथ की। उसके बाद वह हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के संयंत्र पहुंचे और आखिर में पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस-नक्सली मुठभेड़, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
Next Article लिफ्ट में फंसकर 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Related Posts

Headlines

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ो का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026
Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026
Headlines

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ो का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026

दांतों का पीलापन हो सकता है इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.