Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 08:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NIA पर हमला, बमके गवर्नर दे गये बड़ा बयान
Headlines

NIA पर हमला, बमके गवर्नर दे गये बड़ा बयान

April 6, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
NIA
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : बंगाल में ED के बाद NIA टीम पर हमले को लेकर भाजपा और TMC ने एक दूसरे पर इल्जाम लगाये हैं। CM ममता बनर्जी का इल्जाम है कि केंद्र सरकार चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि NIA, CBI भाजपा के भाई हैं, वहीं ED और IT भाजपा के फंडिंग बक्से हैं।’ ममता बनर्जी ने पूछा की NIA आधी रात में छापामारी करने क्यों गई? क्या NIA ने पुलिस से इजाजत ली थी? स्थानीय लोगों ने वही किया, जो किसी अजनबी के उनकी जगह पर आने पर उन्हें करना चाहिए था। NIA चुनाव से ठीक पहले लोगों को गिरफ्तार क्यों कर रही हैं? भाजपा को क्या लगता है कि वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेंगे? NIA को क्या अधिकार है? ममता ने कहा कि, हम पूरी दुनिया को भाजपा की गंदी राजनीति के बारे में बतायेंगे। ममता बनर्जी ने दावा किया कि साल 2022 में पटाखे फोड़ने के मामले में जांच के लिए NIA की टीम सुबह-सुबह पहुंच गई थी। भूपतिनगर की महिलाओं ने हमला नहीं किया था, बल्कि NIA की टीम द्वारा हमला किया गया था। अगर महिलाओं पर हमला होगा तो क्या वो चुप रहेंगी? वहीं, भाजपा का इल्जाम है कि ममता बनर्जी के शासनकाल में राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और पुलिस की मिलीभगत से ये सब हो रहा है।

यह बहुत गंभीर स्थिति है : गवर्नर

इधर, NIA के अधिकारियों पर हमले को लेकर पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस बमक गये। उन्होंने तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जांच एजेंसियों को परेशान करने की कोशिश से किसी को फायदा नहीं होगा और इस मामले से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। बोस ने कहा कि यह बहुत गंभीर स्थिति है। इस तरह की गुंडागर्दी की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

यहां याद दिला दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में 2022 के बम विस्फोट मामले की जांच के लिए गए एनआईए की टीम पर शनिवार को हमला कर दिया गया। बावजूद इसके NIA ने विस्फोट मामले के दो संदेही लोगों को अरेस्ट किया है।

इसे भी पढ़ें : AK-47 के साथ खूंखार एरिया कमांडर धराया, क्या बोल गये IG… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकल्पना सोरेन पहली बार पहुंची झामुमो केंद्रीय कार्यालय, क्या बोल गईं… जानें
Next Article सपा को तगड़ा झटका, एक साथ तीन दिग्गज भाजपा में शामिल

Related Posts

Headlines

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026
Headlines

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026
Headlines

फुल एक्शन में सीएम सम्राट, झटके में 15 अफसरों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026

SP कुमार गौरव की दो टूक- अपराधियों को सलाखों में डालें, छठ घाटों पर हो सख्त पहरा

November 10, 2026

“मैं इरफान अंसारी नहीं, इरफान हाड़ी हूं”… स्वास्थ्य मंत्री बोले क्यों बोले ऐसा… जानें

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.