Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » UP के इस शहर का इंटरनेट फिर शटडाउन, जानें क्यों लिया गया बड़ा फैसला
देश

UP के इस शहर का इंटरनेट फिर शटडाउन, जानें क्यों लिया गया बड़ा फैसला

October 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इंटरनेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

NewsSamvad : बरेली में बीते शुक्रवार को हुए बवाल के बाद दो दिन तक इंटरनेट सेवा बंद रही थी। हालात सामान्य होने के बाद नेट बहाल कर दिया गया था, लेकिन जुमा और दशहरा को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है, जो 4 अक्टूबर दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

पुलिस प्रशासन 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से ही अलर्ट पर है। दशहरा और इसके अगले दिन जुमा की नमाज़ को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। बाहरी जिलों से आए पुलिस बल को भी चार अक्तूबर तक यहीं रोक लिया गया है ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए।

auto

आदेश से मची खलबली

जैसे ही इंटरनेट बंद करने की खबर सोशल मीडिया पर फैली, लोग एक-दूसरे को आदेश की कॉपी भेजने लगे। दोबारा नेट बंद होने से आम लोगों में खलबली मच गई। बीएसएनएल जीएम पंकज पोरवाल ने पुष्टि की कि शासन के आदेश पर इंटरनेट और एसएमएस सेवा दो दिन तक बंद रहेगी।

दशहरा-जुमा पर कड़ी सुरक्षा

शहर में फिलहाल हालात सामान्य हैं। बाजारों में चहल-पहल है, लेकिन पुलिस की चौकसी तेज कर दी गई है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने महिला एसओजी और क्यूआरटी की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात की हैं। फ्लैग मार्च भी कराया गया ताकि लोगों में सुरक्षा का संदेश जाए। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तुरंत अलर्ट जारी करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें : “इतिहास-भूगोल बदल देंगे”… राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को करारी चेतावनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के इन चार जिलों में कल होगी भयंकर बारिश, अलर्ट जारी
Next Article Kantara Chapter 1 : दमदार एक्शन सीन से भरपूर है फिल्म

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.