WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली| देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने उन जियोफोन ग्राहकों को 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी, जो ग्राहक लॉकडाउन या अन्य वजहों से रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं| बिना रिचार्ज किए जियोफोन ग्राहक अब 10 मिनट रोजाना अपने मोबाइल पर बात कर पाएंगे| 10 मिनट रोजाना के हिसाब से कंपनी प्रतिमाह 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी.
वही, इनकमिंग कॉल पहले की तरह ही मुफ्त रहेगी| देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा है, लोग घरों में कैद हैं| ऐसे में मोबाइल रिचार्ज कराना मुश्किल हो गया है इससे करोड़ों जियोफोन उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा|

