Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 03:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पश्चिम बंगाल में चल रहा है जंगलराज : जेपी नड्डा
देश

पश्चिम बंगाल में चल रहा है जंगलराज : जेपी नड्डा

September 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल की मुखिया ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के शासनकाल में जंगलराज कायम किया गया है। तमाम तरह की राजनीतिक हिंसा में राज्य में मारे गए पार्टी के 80 कार्यकर्ताओं के लिए शनिवार को कोलकाता के बाबू घाट में तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में खुद जेपी नड्डा ने अपने हाथों से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के नाम पुष्पांजलि देकर तर्पण किया।
यहां बनाए गए मंच से नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में चारों तरफ जंगलराज है। जिस पुलिस को सुरक्षा करनी चाहिए वहीं पुलिस भक्षक बन गई है। राज्य में भाजपा कार्यकर्ता भय के माहौल में जी रहे हैं। यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अभी तक भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं को राजनीतिक कारणों से मौत के घाट उतारा गया है। करीब 1000 भाजपा कार्यकर्ता घर छोड़कर फरार होने को मजबूर हैं। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि हाल के समय में पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा पर जबरदस्त भरोसा जताया है। इसकी वजह से मुख्यमंत्री के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। इसी कारण से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को छोड़कर हिंसा का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस समेत अन्य सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल भाजपा के खिलाफ किया जा रहा है।
बाबू घाट में आयोजित तर्पण कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न हिस्से में शहीद हुए कार्यकर्ताओं के परिजनों को बुलाया गया था। हिंदू रीतिरिवाज से नड्डा ने सभी कार्यकर्ता के नाम पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांग्रेस ने आगामी उपचुनाव के लिए पांच नाम किए घोषित
Next Article राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत 

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.