Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 05:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»KBC 13 को मिली पहली करोड़पति, दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला ने जीते 1 करोड़ रुपये
Headlines

KBC 13 को मिली पहली करोड़पति, दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला ने जीते 1 करोड़ रुपये

August 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई। अमिताभ बच्चन के गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में देशभर के लोग अपनी काबिलियत के दम पर करोड़पति बनने का सपना लिए आते हैं. इस बार टीवी के पॉपुलर गेम शो केबीसी के 13वें सीजन की शुरुआत कुछ दिन पहले 23 अगस्त को ही हुई है और प्रीमियर के कुछ दिन बाद ही शो को इस सीजन की पहली करोड़पति भी मिल गईं.

दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला बनीं KBC 13 की पहली करोड़पति
मेगास्टार अमिताभ बच्चन के शो में दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर इस सीजन की पहली करोड़पति का खिताब अपने नाम कर लिया है. सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि हिमानी 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देती हैं, जिसके बाद अमिताभ बच्चन बेहद खुशी और गर्व के साथ बताते हैं कि वो 1 करोड़ रुपये जीत गई हैं. करोड़पति बनने की बात सुनकर हिमानी की खुशी देखते ही बनती है.

क्या 7 करोड़ जीतेंगी हिमानी?
1 करोड़ रुपये जीतने के बाद हिमानी 7 करोड़ रुपये के सवाल के लिए आगे खेलती हैं. प्रोमो वीडियो में वो सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन से कहती हैं- “सर लॉक कर दीजिए, सर अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं भगवान की मर्जी है.” अब शो के टेलीकास्ट में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या हिमानी 7 करोड़ के सवाल का भी सही जवाब देकर केबीसी के इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराती हैं या नहीं.

शो का प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा, “खुशमिजाज स्वभाव से अपनी जिंदगी जीने वाली एक दृष्टिहीन कंटेस्टेंट, हिमानी बुंदेला केबीसी13 की पहली करोड़पति बन गई हैं. लेकिन क्या वो दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब?” बता दें कि हिमानी पेशे से एक टीचर हैं और वो आगरा की रहने वाली हैं.

‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में सौरव गांगुली-वीरेंद्र सहवाग करेंगे शो में शिरकत
बता दें कि केबीसी के अपकमिंग ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में क्रिकेट की दुनिया से पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हॉट सीट पर दिखाई देंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसावधान: रांची में सेना बहाली के नाम पर ठगी का आरोपित गिरफ्तार
Next Article कोडरमा: केटीपीपी में लिफ्ट के गिरने से प्रोजेक्ट मैनेजर समेत चार की मौत

Related Posts

Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Headlines

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.