Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 06:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नगर निगम की बैठक में जोरदार हंगामा, चले जूते-चप्पल
देश

नगर निगम की बैठक में जोरदार हंगामा, चले जूते-चप्पल

December 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की बैठक में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान पार्षदों के बीच जूते-चप्पल चले और हाथापाई हुई। सदन में आप पार्षद मोहिनी जीनवाल के हाथ में चप्पल और भाजपा पार्षद नीतू त्रिपाठी के हाथ में जूता देखा गया। महापौर ने नेता प्रतिपक्ष मनोज त्यागी और आप पार्षद मोहिनी जीनवाल को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। इन दोनों पर सदन की कार्रवाई बाधित करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उत्तरी नगर निगम में कथित तौर पर 2500 करोड़ रुपये घोटाले को लेकर आप पार्षद हंगामा करने लगे। आप पार्षदों की मांग है कि महापौर इसकी जांच सीबीआइ से कराएं।

वहीं भाजपा पार्षद दिल्ली सरकार पर निगम कर्मचारियों की सेलरी के लिए पैसा रिलीज नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस बीच दोनों पार्टियों के पार्षद आमने-सामने आ गए। बात हाथापाई तक पहुंच गई। वहीं, उत्तरी निगम की सदन की बैठक में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने पर्चे और पोस्टर लहराए। यहां पर सदन में हंगामा हुआ।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के निगम पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा शासित नगर निगमों के तीनों महापौरों के आवास का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। आप ने नगर निगम में हुए 2,500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) से कराने की मांग की। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि महापौर बताएं कि घाटे में चल रहे उत्तरी नगर निगम के खातों से दक्षिणी नगर निगम से बकाया लिए जाने वाले 2,500 करोड़ रुपये की एंट्री अचानक कैसे गायब हो गई, जिसमें लिखा था कि दक्षिणी नगर निगम पर यह राशि बकाया है। बगैर पैसा मिले ही यह एंट्री कैसे हटा दी गई। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बड़ा घपला है।

पूर्व योजना के अनुसार तीनों महापौरों जयप्रकाश, निर्मल जैन और अनामिका सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ता दोपहर एक बजे एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में एमसीडी में 2,500 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार, 15 साल का हिसाब दो लिखी तख्तियां लेकर आए थे। उन्होंने भाजपा नेताओं और महापौरों के खिलाफ नारेबाजी की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्वी भारत का आकर्षक भवन जुपमी बनकर तैयार
Next Article डॉक्टर ने दांई आंख की जगह बांई आंख का कर दिया ऑपरेशन

Related Posts

Headlines

बड़ा फेरबदल : एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 4, 2026
Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बड़ा फेरबदल : एक साथ 38 IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

May 4, 2026

राशिफल @ 04 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 4, 2026

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.