WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। विशाखापत्तनम के अनाकापल्ले में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर हुई, जो कोलकाता से चेन्नई के बीच जुड़ा हुआ है।
श्रावणी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के मुताबिक, दो गर्डर वाहनों के ऊपर गिर जाने से एक कार और एक ट्रक फ्लाईओवर के नीचे फंस गए हैं.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “अभी तक, हम सही कारण नहीं जानते हैं, लेकिन दो गर्डर वाहनों पर गिर गए हैं। हम इसकी जांच करेंगे कि यह क्यों गिरा। हमने अब तक पांच लोगों को बचाया है और दो और मलबे के नीचे हैं। एक घंटे में हम मलबा हटाने में सक्षम होंगे। “

