Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 05:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ी दुर्घटना: मनाली से दिल्ली लौट रही बस पलटी, एक की मौत, 14 से ज्यादा यात्री घायल
Headlines

बड़ी दुर्घटना: मनाली से दिल्ली लौट रही बस पलटी, एक की मौत, 14 से ज्यादा यात्री घायल

January 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

हिमाचल। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह पर्यटकों की दो बसें पलट गईं. इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा हिमाचल पंजाब सीमा बिलासपुर जिला के स्वारघाट के गरा मोड़ पर हुआ है. सूचना के बाद स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची है. घायलों को इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है.

जानकारी के अनुसार, स्वारघाट के गरा मोड़ा पर रविवार सुबह पर्यटकों की दो बसें पलट गईं. बस संख्या PB01A 9912 में 45 सवारियां सवार थीं. यह बस मनाली से अमृतसर जा रही थी. जब यह बस स्वारघाट के नजदीक गरामौडा पहुंची तो अचानक नियंत्रण खोने से सड़क पर पलट गई. इससे कई सवारियां घायल हो गईं.

auto

अनियंत्रित होकर पलटी बस. (Photo: Aajtak)

बताया जा रहा है कि इस पंजाब नंबर की बस के पलट जाने के बाद एक 20 से 25 साल की लड़की सड़क किनारे अपने मोबाइल फोन पर बात कर रही थी, इसी समय पीछे से तेज गति से आ रही एक अन्य टूरिस्ट बस संख्या DL1PD 0404 भी नियंत्रण खोने से हवा में लटक गई.

फोन पर बात कर रही थी लड़की बस की चपेट में आई, मौत

दिल्ली की बस की चपेट में आने से फोन पर बात कर रही लड़की की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीक के अस्पताल एफआरयू नालागढ़ व पंजाब के अस्पताल ले जाया गया है. इस बस में भी करीब 45 सवारियां बैठी थीं. यह दिल्ली नंबर की बस मनाली से दिल्ली लौट रही थी. हालांकि इस बस में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है. स्वारघाट थाना पुलिस प्रभारी बलबीर सिंह की अगुवाई में पुलिस द्वारा राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं.

अनियंत्रित होकर पलटी बस. (Photo: Aajtak)

बिलासपुर के गंभरोल पुल के पास पलटी कार, एक की मौत 

बिलासपुर के गंभरोल पुल के पास एक और दुर्घटना हो गई. यहां मनाली से न्यू ईयर का जश्न मनाकर लौट रहे पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 205 स्थित गंभरोल पुल के समीप कार ट्रक से टकरा गई. इस सड़क हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये सभी दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज ही बना लें दूरी, इन 6 फूड्स को खाने से झड़ते हैं बाल
Next Article ओमीक्रोन पकड़ रहा है रफ़्तार, मामले बढ़कर 1,525 हुए

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.