Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 02:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओमीक्रोन पकड़ रहा है रफ़्तार, मामले बढ़कर 1,525 हुए
देश

ओमीक्रोन पकड़ रहा है रफ़्तार, मामले बढ़कर 1,525 हुए

January 2, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े अब तक 1,525 मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी। संक्रमण के ये मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 560 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं।

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन संक्रमण के सबसे अधिक 460 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117 और केरल में 109 मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,553 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3,48,89,132 हो गए हैं। इसके साथ ही 284 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,770 हो गई है।

Advertisement Advertisement

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामले बढ़कर 1,22,801 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है। इसने कहा कि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.27 प्रतिशत है। इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 18,020 की वृद्धि हुई है और दैनिक संक्रमण दर 2.55 प्रतिशत है तथा साप्ताहिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने जानकारी दी कि संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 3,42,84,561 हो गई है तथा देश में अभी तक कोविड रोधी टीके की 145.44 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 284 मामले सामने आए हैं, उनमें से 241 मामले केरल और नौ मामले पश्चिम बंगाल से हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,81,770 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,533, केरल में 48,035 , कर्नाटक में 38,340 , तमिलनाडु में 36,784 दिल्ली में 25,108 , उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,773 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी दुर्घटना: मनाली से दिल्ली लौट रही बस पलटी, एक की मौत, 14 से ज्यादा यात्री घायल
Next Article BIG BREAKING: बंगाल में लगा मिनी लॉकडाउन, स्कूलों के साथ ये चीजें हुई बंद

Related Posts

Headlines

पांच राज्यों/UTs में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

March 15, 2026
Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.