Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 04:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मनोरोगी को मास्क पहनाना-हाथ धुलवाना टेढ़ी खीर
देश

मनोरोगी को मास्क पहनाना-हाथ धुलवाना टेढ़ी खीर

August 1, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्‍ली. देश में बेकाबू होते जा रहे कोरोना वायरस ने देश के बड़े मनोचिकित्‍सालयों में से एक आगरा इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्‍थ एंड हॉस्पिटल (Institute of mental health and hospital agra) में भी दस्‍तक दे दी है. हाल ही में मनोचिकित्‍सालय में इलाज के लिए बिहार से आया एक मनोरोगी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसे आइसोलेशन (Isolation) में रखने के बाद इलाज दिया गया. इतना ही नहीं अस्‍पताल की ओपीडी में भी रोजाना मनोरोगी आ रहे हैं. हालांकि लॉकडाउन (Lock down) और अनलॉक के दौरान अस्‍पताल में आने वाले मनोरोगियों की संख्‍या में कुछ कमी आई है.

मनोचिकित्‍सालय के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. दिनेश राठौर बताते हैं कि मनोरोगियों में कोरोना फैलने का खतरा सबसे ज्‍यादा है. इनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होती. इन्‍हें कोरोना महामारी के बारे में भी कुछ नहीं पता होता. ये कहीं भी घूमते हैं या चीजें छू लेते हैं. सोचने समझने की क्षमता प्रभावित होने के कारण ये आसानी से कोरोना की चपेट में आ सकते हैं. इसी को ध्‍यान में रखते हुए मनोचिकित्‍सालय में विशेष व्‍यवस्‍थाएं की गई हैं. हालांकि इनके हाथ धुलवाने और मास्‍क पहनाने में कर्मचारियों के पसीने छूट जाते हैं.

20 बैड का आइसोलेशन वार्ड बनाया

डॉ. राठौर बताते हैं कि 838 बेड वाले इस अस्‍पताल में अभी 250 मरीज भर्ती हैं. वहीं बाहर से आने वाले मनोरोगियों के लिए ओपीडी की सुविधा है. जिसमें दवा लेने के बाद वे वापस घर चले जाते हैं लेकिन जिन मरीजों को भर्ती करना होता है, उनके लिए 20 बैड का आइसोलेशन वार्ड या क्‍वेरेंटीन सेंटर बनाया गया है. जिसमें मरीज को कम से कम 14 दिन के लिए क्‍वेरेंटीन किया जाता है. इस दौरान उसकी कोरोना जांच की जाती है. जरूरी इलाज भी दिया जाता है. वहीं इसके बाद बाकी मरीजों के साथ ही रखते हैं. ऐसा करने से कोरोना वायरस का खतरा बाकी मरीजों को नहीं हो रहा.

मनोचिकित्‍सालय में ही ठहरे हुए हैं 50 कर्मचारी

आगरा में तेजी से बढ़े मामलों के बाद डीएम के आदेश पर अस्‍पताल के कर्मचारियों को वहीं ठहरने की सुविधा दी गई है. राठौर कहते हैं कि अस्‍पताल के 50 कर्मचारी एक महीने तक अस्‍पताल में ही ठहर रहे हैं इसके बाद घर जाते हैं और यहां 14 दिन तक क्‍वेरेंटीन रहते हैं. ऐसी व्‍यवस्‍था की गई है कि कर्मचारियों की संख्‍या कम न पड़े और व्‍यवस्‍था बनी रहे.

राठौर बताते हैं कि मनोरोगियों को किसी चीज का होश नहीं रहता. ऐसे में उन्‍हें ये समझा पाना की कोरोना बीमारी चल रही है, बडा कठिन है. रोजाना और बार-बार बताने पर भी वे मास्‍क नहीं पहनते. कुछ हाथ में रखते हैं, कुछ सिर्फ मुं‍ह पर पहनते हैं, फिर उसे खराब करके वहीं बराबर कर देते हैं. मरीजों को हाथ धुलवाने और मास्‍क पहनाने के लिए 20 मनोरोगियों पर एक अटेंडेंट की व्‍यवस्‍था की गई है लेकिन यह काफी मुश्‍किल काम है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकभी सपा के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह 2017 से पार्टी से दूर होते चले गए
Next Article नई शिक्षा नीति से युवा चुनेंगे खुद की राह, रोजगार पाने की जगह करेंगे सृजन : नरेन्द्र मोदी

Related Posts

Headlines

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026
Headlines

बिहार में नशे के नेटवर्क पर तगड़ा वार : 10 महीने में 6104 तस्कर अरेस्ट, 46 हजार किलो माल जब्त

November 4, 2026
Headlines

मधुबनी कांड : बख्शा नहीं जाएगा हत्यारोपी ASI, 5 SIT कर रहीं रेड, परिजनों से मिले DM-SSP

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026

बिहार में नशे के नेटवर्क पर तगड़ा वार : 10 महीने में 6104 तस्कर अरेस्ट, 46 हजार किलो माल जब्त

November 4, 2026

मधुबनी कांड : बख्शा नहीं जाएगा हत्यारोपी ASI, 5 SIT कर रहीं रेड, परिजनों से मिले DM-SSP

November 4, 2026

झारखंड : दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 4, 2026

अलर्ट मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, आधी रात सड़कों पर उतरी खाकी तो मची खलबली

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.