Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोदी कैबिनेट 3.0 : किस मंत्री की उम्र कितनी… जानें यहां
देश

मोदी कैबिनेट 3.0 : किस मंत्री की उम्र कितनी… जानें यहां

June 10, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi: एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी (73 साल) ने तीसरी बार देश के पीएम पद की शपथ ली है। इसके साथ ही वे पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने वाले पीएम बने हैं। मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में उम्र के हिसाब से सबसे सीनियर जीतन राम मांझी हैं। वे 79 साल के हैं। वहीं, सबसे कम उम्र के मंत्री  के मंत्रियों में सबसे कम उम्र के राममोहन हैं। TDP के सांसद राममोहन की उम्र 36 साल बताई गई है।

रविवार को शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है।इसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री हैं। ज्यादातर पुराने चेहरों को ही जगह मिली है। नए 33 चेहरे शामिल किए गए हैं। 7 महिला सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इसमें राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारमण का नाम शामिल है। पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेद्र यादव, प्रह्लाद जोशी और हरदीप पुरी भी नई सरकार का हिस्सा बने हैं। हालांकि, अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला, राजीव चंद्रशेखर, स्मृति ईरानी और नारायण राणे जैसे दिग्गजों को मौका नहीं मिला है। अनुराग, रूपाला और राणे चुनाव भी जीते हैं। केरल में पहली बार बीजेपी को जीत दिलाने वाले सुरेश गोपी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। लुधियाना से चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। बिट्टू चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

Advertisement Advertisement

मोदी सरकार 3.0 की औसत उम्र 58.70 साल है। पिछली बार यह औसत उम्र 61 साल थी। बाद में 2021 में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में घटकर 58 साल रह गई थी। इस बार सबसे उम्रदराज मंत्रियों में 79 साल के मांझी हैं। सबसे कम उम्र के टीडीपी के 36 वर्षीय के राममोहन नायडू और बीजेपी की 37 वर्षीय रक्षा खड़से हैं। पीएम मोदी को मिलाकर एनडीए सरकार में 12 से ज्यादा चेहरे 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं।

70 प्लस के कितने मंत्री हैं

  1. जीतन राम मांझी (79 वर्ष)
  2. राव इंद्रजीत सिंह (74 वर्ष)
  3. राम नाथ ठाकुर (73 वर्ष)
  4. वी. सोमन्ना (73 वर्ष)
  5. गिरिराज सिंह (72 वर्ष)
  6. राजनाथ सिंह (72 वर्ष)
  7. हरदीप सिंह पुरी (72 वर्ष)
  8. श्रीपद नायक (71 वर्ष)
  9. डॉ. वीरेंद्र कुमार (70 वर्ष)
  10. मनोहर लाल (70 वर्ष)
  11. अर्जुन राम मेघवाल (70 वर्ष)
  12. भागीरथ चौधरी (70 वर्ष)

60 प्लस के कितने मंत्री

  1. राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह (69 वर्ष)
  2. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर (69 वर्ष)
  3. सीआर पाटिल (69 वर्ष)
  4. नितिन जयराम गडकरी (67 वर्ष)
  5. डॉ. जीतेन्द्र सिंह (67 वर्ष)
  6. कृष्ण पाल गुर्जर (67 वर्ष)
  7. शिवराज सिंह चौहान (65 वर्ष)
  8. सुरेश गोपी (65 वर्ष)
  9. निर्मला सीतारमण (65 वर्ष)
  10. एचडी कुमारस्वामी (64 वर्ष)
  11. रामदास अठावले (64 वर्ष)
  12. संजय सेठ (64 वर्ष)
  13. जगत प्रकाश नड्डा (63 वर्ष)
  14. जुएल ओराम (63 वर्ष)
  15. जाधव प्रतापराव गणपतराव (63 वर्ष)
  16. एसपी सिंह बघेल (63 वर्ष)
  17. जॉर्ज कुरियन (63 वर्ष)
  18. बीएल वर्मा (62 वर्ष)
  19. सर्बानंद सोनोवाल (61 वर्ष)
  20. प्रल्हाद जोशी (61 वर्ष)
  21. पीयूष गोयल (60 वर्ष)
  22. दुर्गादास उइके (60 वर्ष)
  23. हर्ष मल्होत्रा ​​(60 वर्ष)

50 प्लस के कितने मंत्री हैं

  1. अमित शाह (59 वर्ष)
  2. जी. किशन रेड्डी (59 वर्ष)
  3. पंकज चौधरी (59 वर्ष)
  4. नित्यानंद राय (58 वर्ष)
  5. कीर्तिवर्धन सिंह (58 वर्ष)
  6. गजेंद्र सिंह शेखावत (57 वर्ष)
  7. शोभा करंदलाजे (57 वर्ष)
  8. निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया (57 वर्ष)
  9. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (56 वर्ष)
  10. तोखन साहू (55 वर्ष)
  11. धर्मेंद्र प्रधान (54 वर्ष)
  12. भूपेंद्र यादव (54 वर्ष)
  13. अन्नपूर्णा देवी (54 वर्ष)
  14. अश्विनी वैष्णव (53 वर्ष)
  15. किरेन रिजिजू (53 वर्ष)
  16. ज्‍योतिरादित्‍य एम.सिंधिया (52 वर्ष)
  17. डॉ. मनसुख मंडाविया (52 वर्ष)
  18. बंडी संजय कुमार (52 वर्ष)
  19. जितिन प्रसाद (50 वर्ष)
  20. अजय टम्टा (50 वर्ष)

40 प्लस के कितने मंत्री

  1. मुरलीधर मोहोल (49 वर्ष)
  2. सतीश चन्द्र दुबे (49 वर्ष)
  3. पबित्रा मार्गेरिटा (49 वर्ष)
  4. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी (48 वर्ष)
  5. रवनीत सिंह (48 वर्ष)
  6. डॉ. एल. मुरुगन (47 वर्ष)
  7. कमलेश पासवान (46 वर्ष)
  8. राज भूषण चौधरी (46 वर्ष)
  9. जयंत चौधरी (45 वर्ष)
  10. सावित्री ठाकुर (45 वर्ष)
  11. सुकांत मजूमदार (44 वर्ष)
  12. अनुप्रिया पटेल (43 वर्ष)
  13. चिराग पासवान (42 वर्ष)
  14. शांतनु ठाकुर (41 वर्ष)

30 प्लस के कितने मंत्री हैं…

  1. के राममोहन नायडू (36 वर्ष)
  2. रक्षा निखिल खडसे (37 वर्ष)

इस बार मोदी सरकार में युवा और महिलाओं का भी संतुलन देखने को मिला है। सात महिलाएं जगह बना सकीं हैं, जो कुल मंत्रियों का 10 फीसदी से कम है। निर्मला सीतारमण, शोभा करंदलाजे, अनुप्रिया पटेल को फिर मौका मिला है। महिलाएं जो पहली बार मंत्री बनी हैं, उनमें तीन बार की सांसद रक्षा खड़से (महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ खड़से की बहू), सावित्री ठाकुर (मध्य प्रदेश), निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया (गुजरात) और अन्नपूर्णा देवी (झारखंड) प्रमुख हैं।

करीब 18 चेहरे 50 साल या उससे कम उम्र के हैं। युवा चेहरों में के राममोहन नायडू, रवनीत सिंह बिट्टू, साबित्री ठाकुर, शांतनु ठाकुर, एल. मुरुगन, कमलेश पासवान, रक्षा खड़से, सतीश दुबे, राजभूषण चौधरी निषाद, जितिन प्रसाद, जयंत चौधरी, चंद्रशेखर पेम्मासामी, चिराग पासवान का नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : मोदी मंत्रीमंडल में 72 मिनिस्टर, 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य और…

इसे भी पढ़ें : ‘महासंग्राम’ में भारत की शानदार जीत, देश में जश्न… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कल्पना सोरेन ने PM मोदी को दी बधाई, क्या लिख गईं… जानें

इसे भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली PM पद की शपथ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हार के बाद इस नेता ने लिया संन्यास… जानें

इसे भी पढ़ें : होने वाले पति के लिये हल्की अंगूठी लायी मां, क्या कर गई बेटी… जानें

इसे भी पढ़ें : बढ़ गई हमारी जिम्मेदारी, संसद में करना होगा संघर्ष : अखिलेश यादव

इसे भी पढ़ें : अगली बार जब आप आइएगा न तब ऊ सब भी हार जाएगा : नीतीश कुमार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM के काफिले पर हमला, एक जवान को लगी गोली
Next Article पहले 9 लाख लोन निकाल गटक गया, फिर कर गया बड़ा कांड… जानें

Related Posts

देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.