अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। गरीबी और लाचारी के आगे कोई भी बेबस हो जाता है. लेकिन इस मां की लालच ऐसी थी की उसने महज 50 हजार रुपये के लिए अपने 3 महीने के मासूम को बेच दिया. बेचने के बाद उसने अपहरण की झूठी कहानी भी रच डाली. लेकिन ऐसी हुआ इस राज से पर्दा फ़ाश।
दरअसल, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के इलाहीबाग इलाके की रहने वाली महिला सलमा खातून ने पुलिस को बताया कि शहनाई मैरिज हाउस के पास पैदल गुजर रही थी. लाल साड़ी पहनी एक महिला चार पहिया वाहन से आई और बच्चे को छीन कर ले गई.
पुलिस की पूरी टीम को एक्शन में आते देर नहीं लगा और एसपी सिटी सोनम कुमार मौके पर पहुंच गए. सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू की, एक घंटे के भीतर इस घटना का पर्दाफाश हो गया. इसके बाद दोनों महिलाएं पुलिस हिरासत में ले ली गई हैं.

पुलिस ने लिखा-पढ़ी करके दोनों महिलाओं को घर तो जाने दिया. लेकिन जांच अभी भी जारी है. पुलिस की मानें तो बाप अपने बच्चे के लिए काफी परेशान था और उसने कहा कि अगर मेरा बच्चा नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगा. इस डर से उस औरत ने एक नाटक रचा और बच्चे को बेचने की सूचना को छुपाए रखा. और उसे अपहरण का रूप दे दिया.
इस महिला के पहले से 3 बच्चे हैं. उसने सोचा चौथा बच्चा बेच देते हैं. बच्चा तो फिर पैदा कर लेंगे. यह सारी बात उसने पुलिस को बताई तो पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई.

