Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 09:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अस्पताल की लापरवाही, महिला के मुंह और आंखों पर घूमती दिखीं चीटियां
Headlines

अस्पताल की लापरवाही, महिला के मुंह और आंखों पर घूमती दिखीं चीटियां

August 1, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा के सरकारी सयाजी अस्पताल का बुरा हाल है. कोरोना वॉर्ड में लकवाग्रस्त महिला के मुंह और आंखों के आस-पास चीटियां घूमती नजर आईं. दरअसल, लकवाग्रस्त होने की वजह से महिला अपना मुंह भी बड़ी मुश्किल से हिला पा रही थी.
अस्पताल में इतनी अधिक लापरवाही नजर आई कि चीटियों ने महिला के मुंह के पास भी काट रखा था. महिला की हालत यह हो गई कि वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर है. चीटियां किस तरह से महिला के बिस्तर और उसके मुंह के आसपास घूम रही थीं, उसका वीडियो खुद महिला के पति ने शूट किया है.  

मरीज गीताबेन पडलिया को लकवा मार जाने की वजह से वडोदरा की एसएसजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई.

महिला को आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा. गीताबेन के पति प्रमोद उनसे मिलने जब आईसीयू में पहुंचे तब पत्नी को देखकर वह दंग रह गए. गीताबेन के चहेरे पर और पूरे शरीर पर लाल चीटियां थीं. चीटियों के काटने से उनका चेहरा लाल हो गया था और उस पर सूजन भी आ गई थी.

महिला के लकवाग्रस्त होने की वजह से वह हिल भी नहीं पा रही थी और मजबूरी में उनको यह दर्द सहना पड़ रहा था. पति प्रमोद ने वीडियो बनाया, जिसके बाद वह वायरल हो गया. उन्होंने इस बारे में स्टाफ से जानकारी ली तो स्टाफ ने कहा कि खुद मुंह साफ कर लीजिए. महिला के पति का आरोप है कि यहां गरीब परिवार इलाज के लिए आते हैं और उनके साथ इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है.

वीडिया वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया. मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. रंजन अय्यर ने कहा कि एक शिकायत प्राप्त हुई है और एक वीडियो भी मिला है. इसके बाद हमने जांच के आदेश दे दिए हैं. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि रोगी को जूस देने के बाद मुंह की ठीक से सफाई नहीं हुई थी, जिस वजह से चीटियां आ गईं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिछले जन्म में क्या थे आप? पूर्वजन्म के ये रहस्य यकीनन नहीं पता होंगे
Next Article पार्टी में किसी लड़के से बात करने पर बाहर निकलते ही छात्रा के चेहरे पर ब्लेड से हमला

Related Posts

Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट का ‘सुपर 31’ : DA 3% बढ़ा, बेटियों की पढ़ाई से लेकर गंगा पुल तक खुला खजाना

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026

सम्राट कैबिनेट का ‘सुपर 31’ : DA 3% बढ़ा, बेटियों की पढ़ाई से लेकर गंगा पुल तक खुला खजाना

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.