Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओमिक्रॉन के खौफ के बीच ‘New Year 2022’ का जश्न, किस शहर में क्या प्रतिबंध, क्या छूट?, जानें
देश

ओमिक्रॉन के खौफ के बीच ‘New Year 2022’ का जश्न, किस शहर में क्या प्रतिबंध, क्या छूट?, जानें

December 31, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। आज साल 2021 का आखिरी दिन है और रात के बजते ही नये साल 2022 (New Year 2022) का आगाज हो जाएगा. लेकिन ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के चलते न्यू ईयर सेलिब्रेशन इस बार सख्त प्रतिबंधों के बीच मानना होगा. कोरोना वायरस (Coronavirus) का ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है और यहा भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर (Covid-19 Third Wave) का कारण बन सकता है. इसलिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त प्रतिबंधों को लागू कर रही है.

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले और नये साल के जश्न के मद्देनजर देश के कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया गया है.

 

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर कोविड अनुरुप व्यवहार से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की हैं. दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा, साथ ही कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी और हौज खस जैसे इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी. इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा.

 

मुंबई

मुंबई में गुरुवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित 141 लोग मिले हैं. इसके बाद बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिसके चलते मुंबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी गई है. इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल और रेस्टोरेंट में किसी भी प्रकार के जश्न पर पाबंदी होगी. मुंबई में 7 जनवरी 2022 तक धारा 144 लागू रहेगी.

 

बेंगलुरु

कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को बेंगलुरु शहर में कोरोना प्रतिबंधों से जुड़े नियमों में संशोधन किया है. बेंगलरु सिटी आयुक्त के अनुसार शहर में 31 दिसंबर शाम 6 बजे से 1 जनवरी सुबह 5 बजे तक कोविड-19 से संबंधित नियम लागू रहेंगे. बेंगलुरु में पब्लिक प्लेस पर 5 से अधिक लोगों की उपस्थिति और किसी भी प्रकार के जश्न पर पाबंदी होगी. हालांकि घरों में. रिहायशी कॉम्प्लेक्स और प्राइवेट पब में कुछ शर्तों के साथ सेलिब्रेशन मनाने की छूट होगी.

 

कोलकाता

कोलकाता पुलिस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है. करीब 3500 पुलिसकर्मी 31 दिसंबर को पूरे शहर में तैनात रहेंगे और कोविड-19 से जुड़े नियमों को सुनिश्चित कराएंगे. 22 पीसीआर वैन पूरे शहर में तैनात रहेंगी और ट्रैफिक व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त करेंगी.

 

ओडिशा

ओडिशा सरकार ने नये साल के उत्सव और नाइट कर्फ्यू के दौरान कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर राज्य के सभी पिकनिक स्पॉट, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल, रेस्टोरेंट में बारी-बारी से चेकिंग होगी.

 

केरल

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, नाइट क्लब, बॉर, होटल और रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं. नागरिकों को बेवजह की यात्रा करने के लिए मना किया गया है. यदि कोई व्यक्ति ट्रैवल करना चाहता है तो उसे यात्रा से जुड़ा विवरण देना होगा.

 

पुदुचेरी

केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, जो कि 31 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक जारी रहेगा. हालांकि वैकुंठ एकादशी के दिन नाइट कर्फ्यू को लेकर छूट रहेगी.

 

राजस्थान

राजस्थान में नये साल के जश्न को लेकर नाइट कर्फ्य में ढाई घंटे की अतिरिक्त राहत दी गई है. इसलिए राज्य में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे के बजाय 1 बजे से प्रभावी होगा. अशोक गहलोत सरकार ने बुधवार को अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है. वहीं सरकार ने घोषणा की है कि 31 जनवरी तक राज्य में रहने वाले हर नागरिक का पूर्ण टीकाकरण कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होगा.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleये 7 सरकारी योजनाएं 2022 में कराएंगी ज्यादा टैक्स सेविंग्‍स, चेक करें डिटेल्‍स
Next Article 2022 में सहायक अध्यापक को मिलेगा शानदार तोहफा: शिक्षा मंत्री

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.