Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेशर कुकर में फंस गया डेढ़ साल के बच्चे का सिर, पढ़े कैसे बचाई गई जान
Headlines

प्रेशर कुकर में फंस गया डेढ़ साल के बच्चे का सिर, पढ़े कैसे बचाई गई जान

August 30, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश के आगरा में डेढ़ साल के मासूम की जान आफत में पड़ गई. खेलने के दौरान बच्चे का सिर न जाने कैसे प्रेशर कुकर में फंस गया. बच्चा बुरी तरह छटपटाने लगा. परिवार के लोगों द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बाद भी बच्चे का सिर कुकर से बाहर नहीं निकल सका, जिसके बाद बच्चे को हॉस्पिटल लाया गया. यहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चे की जान बचाने के लिए दो घंटे तक कड़ी मशक्कत की.

child head stuck in cooker

auto

 

मथुरा निवासी सुमायला अपने डेढ़ साल के बेटे हसन रजा के साथ आगरा के लोहामंडी खातीपाड़ा स्थित मायके आई थी. बताया गया है कि शुक्रवार को मासूम ने खेलते समय कुकर के अंदर सिर डाल लिया. इसके बाद उसने काफी प्रयास किया, लेकिन कुकर से सिर बाहर नहीं निकाल सका. बच्चा बुरी तरह छटपटाने लगा, ये देख परिजनों के पसीने छूट गए.

child head stuck in cooker

 

परिजनों ने भी बच्चे के सिर को कुकर से निकालने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं निकला. बच्चे की हालत बिगड़ती जा रही थी. इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर राजामंडी क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम बच्चे को तुरंत ही ऑपरेशन थियेटर में ले गई.

child head stuck in cooker

 

डॉक्टरों ने पहले प्रयास किया, कि कैसे भी कुकर से बच्चे का सिर बाहर निकल आए, लेकिन जब प्रयास सफल नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने ग्लाइडर मशीन मंगाई. इसके बाद कुकर को धीरे-धीरे काटा गया. हालांकि मशीन की आवाज से बच्चा काफी डर रहा था.

child head stuck in cooker

 

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कुकर को काटकर बच्चे का सिर बाहर निकाला जा सका. डॉ. फरहत खान ने बताया कि बच्चा काफी परेशान था. उसका सिर कुकर के अंदर फंसा था, जिसकी वजह से उसे बेहोश नहीं कर सकते थे.

child head stuck in cooker

 

जब ग्लाइडर मशीन से कुकर को काटा जा रहा था, तो बच्चा काफी हिल डुल रहा था, जिसकी वजह से डॉक्टरों की टीम को काफी परेशानी आई. हालांकि दो घंटे की कड़ी मशक्कत और सावधानी के बाद बच्चे के सिर को कुकर से बाहर निकाल दिया गया.

 

पीड़ित बच्चे के परिवार की आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं थी, जिसकी वजह से डॉक्टर ने इस ऑपरेशन के लिए किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लिया. वहीं डॉक्टर ने बताया कि अब बच्चे की हालत सही है. उसे घर भेज दिया गया है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइतनी सी बात पर मां ने दो साल के बेटे को बेरहमी से पीटा, नाक-मुंह से आया खून
Next Article 20 साल की लड़की की फोटो दिखा 45 वर्षीय महिला को मंडप में बैठाया फिर…

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.