Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»आधुनिक तकनीक के विकास पर पीएम ने दिया जोर
देश

आधुनिक तकनीक के विकास पर पीएम ने दिया जोर

September 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

चेन्नई/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवाचार (इनोवेशन) आधारित आधुनिक तकनीक के विकास पर जोर देते हुए कहा कि सरकार विद्यार्थियों को छठी कक्षा से ही मशीन लर्निंग आर्टिफिशयल इंटेलीजेंट और ब्लॉकचेन जैसी आधुनिकतम तकनीकों से रूबरू करवाने की भरपूर कवायद में जुटी है।

मोदी ने सोमवार को चेन्नई में दूसरे भारत-सिंगापुर संयुक्त हैकाथॉन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हैकाथॉन युवाओं को अभिनव विचारों के साथ वैश्विक समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करते हैं। प्रतिभागियों को वैश्विक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रौद्योगिकी तक पहुंच मिलती है।

उन्होंने कहा कि हैकाथॉन के इस संस्करण में पाए गए समाधान कल के लिए स्टार्ट-अप विचार हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में स्टार्ट अप और नवाचार की अहम भूमिका होगी। मोदी ने कहा कि भारत शीर्ष तीन स्टार्टअप फ्रेंडली इकोसिस्टम में शुमार है। भारत ने पिछले पांच वर्षों में नवाचार और ऊष्मायन पर बहुत जोर दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों से देश की समस्याओं के साथ-साथ वैश्विक समस्याओं का भी समाधान खोजने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें हैं, उनका कहना है कि सरकार देश को ‘महानता’ की राह पर ले जाएगी जहां यह पूरे विश्व के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने हैकथॉन में भाग लेने वाले छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आज जनता के सामने आने वाली कई समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि अटल इनोवेशन मिशन, पीएम रिसर्च फैलोशिप, स्टार्ट-अप इंडिया अभियान जैसे कार्यक्रम 21वीं सदी के भारत की नींव हैं, एक ऐसा भारत जो नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देता है। हम भारत में पिछले कुछ वर्षों से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन कर रहे हैं। यह पहल सरकार, उद्योग से जुड़े लोगों, इसरो जैसे सभी प्रमुख संस्थानों को एक साथ लाती है।

मोदी ने कहा कि पिछले साल, हैकाथॉन का फोकस प्रतिस्पर्धा था। इस वर्ष, सहयोग और एक दूसरे के प्रयासों को पूरा करने पर जोर दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल्ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज की
Next Article रेलवे ग्रुप-डी भर्ती का आवेदन रद्द होने पर अभ्यार्थियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया

Related Posts

Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.