Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 08:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»रेलवे ग्रुप-डी भर्ती का आवेदन रद्द होने पर अभ्यार्थियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया
देश

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती का आवेदन रद्द होने पर अभ्यार्थियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया

September 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के आवेदन को तकनीकी आधार पर रद्द किए जाने के खिलाफ सोमवार को अभ्यार्थियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रेलवे ने तस्वीर अथवा हस्ताक्षर के नाम पर पांच लाख से अधिक आवेदनों को रद्द कर उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया। उन्होंने रेलवे से आवेदन स्वीकार करने अथवा मोडिफिकेशन लिंक जारी करने की मांग की है।

योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया से जुड़े ‘युवा-हल्लाबोल’ के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा-हल्लाबोल का नेतृत्व कर रहे अनुपम ने अभ्यार्थियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने अभ्यार्थियों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी-2019 में रेलवे ग्रुप-डी के एक लाख 28 हजार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें कुल 1,15,67,284 छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें से 5,48,829 अभ्यर्थियों के आवेदन ये कहते हुए रद्द कर दिए गए कि आवेदकों की तस्वीर सही नहीं है। जबकि रेलवे की ही आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा में उन्हीं तस्वीरों के आधार पर आवेदन स्वीकार किए गए। यहां तक कि आरपीएफ और एसएससी की परीक्षा में भी अभ्यर्थियों की इन्हीं तस्वीरों को स्वीकार किया गया लेकिन आज न ही आवेदन स्वीकार किया जा रहा, न ही सुधार करने के लिए मोडिफिकेशन लिंक दिया जा रहा।

रेलवे अभ्यर्थी गौतम मवाहने ने कहा कि हम और हमारे परिवार के साथ ये बड़ा अन्याय है कि सालों साल रेलवे भर्ती की तैयारी करने के बाद सरकार हमें इस तरह अवसर से वंचित कर रही है। इन्हीं फोटो से हमने बाकी कई परीक्षाओं में आवेदन किया था। यहां तक कि रेलवे की ही जूनियर इंजीनियर और आरपीएफ के लिए इसी तस्वीर को भेजा लेकिन ग्रुप डी की परीक्षा में ही क्यों हमें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

युवा-हल्लाबोल के रजत ने बताया कि सभी छात्रों से रेलवे ने 500 रुपये आवेदन शुल्क लिया है, जिसमें से 400 रुपये उन अभ्यर्थियों को वापस कर दिया जाएगा जो परीक्षा में बैठ पाएंगे यानी कि पांच लाख से ज्यादा बेरोजगारों को अवसर से वंचित करके यह सरकार करोड़ों रुपये इकट्ठा कर लेगी। छात्रों की नौकरी और उज्ज्वल भविष्य का सपना तोड़ने वाली रेलवे और यह सरकार घोर अन्याय कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआधुनिक तकनीक के विकास पर पीएम ने दिया जोर
Next Article नेहरू की गलत नीतियों का नतीजा है पीओके : विनोद तावड़े

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026

सरकारी नौकरी का आज आखिरी दिन, सेना समेत 3 विभागों में भर्ती, JKSSB में 2,863 पदों पर मौका

November 11, 2026

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.