Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 02:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार, सभा स्थल पर मोदी-मोदी की गूंज
देश

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार, सभा स्थल पर मोदी-मोदी की गूंज

October 25, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में बस कुछ ही देर में पहुंचेंगे। मेहदीगंज राजातालाब स्थित जनसभा स्थल से प्रधानमंत्री पूरे देश को बजट में प्रविधानित 64,128 करोड़ की आत्म निर्भर स्वस्थ भारत योजना की सौगात देंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में रिंग रोड सहित 5189 करोड़ की 28 परियोजनाओं को लोकार्पित करेंगे।

वेब सीरीज आश्रम-3 को लेकर बड़ा विवाद, प्रकाश झा पर फेंकी गयी स्याही तोड़े गए गाड़ियों के शीशे

Advertisement

धनतेरस से पहले सस्ता सोना खरीदने का धमाकेदार मौका, तेजी से बढ़ने वाले है दाम

10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, निकली बंपर वैकेंसी

https://swadeshtoday.com/25-rashii/

 

यहां 28वीं बार आ रहे अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए काशी भी तैयार है। सुबह आठ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिक हर-हर महादेव और मोदी-मोदी के नारेबाजी के बीच सभास्थल पर पहुंचने लगे। शहर से रिंग रोड फेज-2 के किनारे स्थित जनसभा स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह प्रधानमंत्री का कटआउट, पोस्टर, बैनर के साथ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। पूरे मार्ग पर साफ सफाई के साथ चूने के छिड़काव से सड़क चमाचम नजर आ रही है। प्रधानमंत्री सिद्धार्थ नगर से हेलीकॉप्टर से सीधे वाराणसी के मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल पर अपराह्न एक बजे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जनसभा स्थल पर आसपास अभेद्य किलेबंदी की गई है। सभा स्थल पर पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री लोगों को सम्बोधित करेंगे।

जनसभा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बैठने के लिए एक लाख से ज्यादा कुर्सियां लगाई गईं है। वहां प्रत्येक खंभे पर प्रधानमंत्री की होर्डिंग के साथ विशाल बैनर भी लगाया गया है। मंच के अंदर 18 एलइडी स्क्रीन, 4 ब्लॉक वीआईपी के लिए बनाये गए हैं। शेष 48 ब्लॉक भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हैं।

प्रधानमंत्री वाराणसी में इन योजनाओं को करेंगे लोकार्पित

-रिंग रोड फेस टू 1011.29 करोड़ रु. की लागत से बना राजातालाब से वाजिदपुर हरहुआ मार्ग।

– वाराणसी गोरखपुर एनएच-29 पर 3509.14 करोड़ रु. से बना वाराणसी से बिरनो गाजीपुर तक 72.15 किलोमीटर राजमार्ग।

– कोनिया सेतु 26.21 करोड़ों रुपये की लागत से कोनिया सलारपुर वरुणा नदी पर पुल।

– कालिकाधाम सेतु 19.14 करोड़ रु. की लागत से निर्मित बाबतपुर कपसेठी भदोही मार्ग पर स्थित कालिका धाम पुल।

– सड़क चौड़ीकरण वाराणसी छावनी से पड़ाव तक, लागत 18.66 करोड़ रुपये।

– रामनगर में 10 एमएलडी एसटीपी और इंटरसेप्टर सीवर लाइन, जिसकी लागत 72.91 करोड़ रुपये है।

– वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन और नदी तट का विकास कार्य, लागत 201.65 करोड़।

– गंगा गोमती संगम स्थल कैथी में संगम घाट का निर्माण, लागत 10.66 करोड़।

– मार्कण्डेय महादेव घाट कैथी में गंगा नदी के तट पर घाट का निर्माण, लागत 5.14 करोड़।

– दशाश्वमेध घाट पर गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक का पर्यटन का विकास, लागत 10.78 करोड़।

– 11.5 घाटों का पुनरुद्धार, लागत 2.02 करोड़।

– शूलटंकेश्वर घाट पर पर्यटन विकास कार्य, लागत 1.60 करोड़।

– राजघाट से मालवीय पुल तक विकास कार्य, लागत 2.74 करोड़।

– सर्किट हाउस परिसर में अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण, लागत 26.77 करोड़।

– टाउन हॉल अंडर ग्राउंड पार्किंग व पार्क, लागत 23.31 करोड़।

– पुरानी काशी के राज मंदिर वार्ड का पुनर्विकास, लागत 13.53 करोड़।

– पुरानी काशी के दशाश्वमेध घाट में विकास कार्य, लागत 16.22 करोड़।

– जगमबाड़ी वार्ड का विकास कार्य, लागत 12.65 करोड़।

– 8 कुंडों का सुंदरीकरण व संरक्षण कार्य, लागत 18.96 करोड़।

– चकरा तालाब का सुंदरीकरण व संरक्षण कार्य, लागत 2.59 करोड़ ।

– स्वर्गीय गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट मल्टीपरपरज हॉल का उन्नयन कार्य, लागत 6.94 करोड़ ।

– बायो सीएनजी प्लांट शहंशाहपुर गोआश्रय केंद्र, लागत 23 करोड़।

– लाल बहादुर शास्त्री फल व सब्जी मंडी पहाड़िया का नवीनीकरण कार्य, लागत 8.22 करोड़।

– बीएचयू राजपूताना ग्राउंड में छात्र गतिविधि केंद्र, लागत 27.82 करोड़।

– बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल 200 सिटिंग रूम का निर्माण, लागत 28.78 करोड़।

– विवेकानंद हॉस्टल के पीछे आवासीय अपार्टमेंट का निर्माण, लागत 40 करोड़।

– बीएचयू में धनराज गिरी बॉयज हॉस्टल ब्लॉक का निर्माण, लागत 70. करोड़।

– राजकीय पशु धन एवं कृषि प्रक्षेत्र आराजी लाइन का नवीनीकरण कार्य, लागत 1.70 करोड़।

– चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में आंतरिक अवस्थापना विकास कार्य, लागत 10.85 करोड़।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिमला में महसूस हुए भूकंप के झटके
Next Article भाजपा नेत्री सीमा पात्रा जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन ‘महिला विंग’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनायी गई

Related Posts

Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.