WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Mumbai : वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रश्मी शुक्ला महाराष्ट्र की पहली पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। रश्मी ने वर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश शेठ के वीआरएस लेने के बाद उनकी जगह ली है। रजनीश को महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रश्मी शुक्ला 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
रश्मी शुक्ला पर पिछली सरकार के कार्यकाल में अवैध फोन टेपिंग का मामला दर्ज किया गया था लेकिन इस मामले में रश्मी शुक्ला को कोर्ट ने निर्दोष करार दिया था। इसके बाद वर्तमान सरकार ने इस मामले में कोर्ट के आदेश के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की थी। रश्मी शुक्ला उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की करीबी मानी जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन को डीरेल करने की साजिश

