Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनवरी से जेब होगी खाली, महंगा हो जाएगा एटीएम का इस्तेमाल, हर ट्रांजेक्शन पर देने होंगे इतने रुपये
देश

जनवरी से जेब होगी खाली, महंगा हो जाएगा एटीएम का इस्तेमाल, हर ट्रांजेक्शन पर देने होंगे इतने रुपये

December 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रिजर्व बैंक के एक नोटिफिकेशन (RBI Notification) के अनुसार, फ्री ट्रांजेक्शन की मंथली लिमिट (MOnthly Limit) के बाद बैंक ग्राहकों को अब अधिक पैसे देने होंगे.

 

नई दिल्ली। नए साल में एटीएम (ATM) का इस्तेमाल करना महंगा होने जा रहा है. आरबीआई (RBI) ने सभी बैंकों को एक जनवरी, 2022 से एटीएम ट्रांजेक्शन (ATM Transaction) के चार्जेज बढ़ाने की अनुमति दे दी है. अब आपके एटीएम पर जितने फ्री ट्रांजेक्शन (Free Transaction) की सुविधा दी गई है, उससे अधिक इस्तेमाल करने पर पहले की तुलना में बैंक को अधिक पैसे देने होंगे.

RBI ने बैंकों को दी चार्ज बढ़ाने की अनुमति

रिजर्व बैंक के एक नोटिफिकेशन (RBI Notification) के अनुसार, फ्री ट्रांजेक्शन की मंथली लिमिट (MOnthly Limit) के बाद बैंक ग्राहकों को अब अधिक पैसे देने होंगे. अभी यह हर ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये की दर से वसूला जाता है. एक जनवरी 2022 से यह बढ़कर प्रति ट्रांजेक्शन 21 रुपये हो जाएगा. यह फाइनेंशियल (Financial) और नॉन-फाइनेंशियल (Non-Financial) दोनों तरह के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा.

चार्ज के ऊपर लगता है टैक्स

रिजर्व बैंक ने यह भी साफ-साफ कहा है कि अगर कोई टैक्स (Applicable Tax) लागू होता है, तो वह इस चार्ज से अलग होगा. यानी अभी तक 20 रुपये चार्ज के अलावा टैक्स लगता था. अब 21 रुपये का चार्ज और उसपर लागू टैक्स वसूला जाएगा.

हर महीने फ्री होते हैं इतने ट्रांजेक्शन

बैंक ग्राहकों को हर महीने अपने बैंक के एटीएम से पांच ट्रांजेक्शन फ्री में करने दिया जाता है. अन्य बैंकों से फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट (Free Transaction Limit) इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस तरह के शहर में रह रहे हैं. मेट्रो शहरों (Metro Cities) में रहने वाले बैंक ग्राहक अन्य बैंक के एटीएम से हर महीने तीन बार फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. अन्य शहरों के ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से भी हर महीने पांच फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.

बैलेंस चेक करने पर भी कटते हैं पैसे

उल्लेखनीय है कि बैंक ग्राहकों को दी जाने वाली फ्री लिमिट में नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की भी गिनती की जाती है. यानी अगर आप एटीएम से बैलेंस चेक (Balance Check) करते हैं या मिनी स्टेटमेंट (Mini Statement) देखते हैं, तो इससे भी फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट कम होगी. एटीएम में जाकर कार्ड का पिन (Card Pin Change) बदलना भी ट्रांजेक्शन गिना जाता है. हालांकि कुछ बैंक अपने ग्राहकों को नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर चार्ज से छूट प्रदान करते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुसीबत ऐसी की विमान को धक्का लगाने पर मजबूर हुए पैसेंजर्स, जानें क्यों?
Next Article कल है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें भारत में ग्रहण लगने का सही समय; जानें क्यों है खास?

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.