Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 12:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 3 घंटे में रिटायर्ड फौजी ने किया अपने घर के 4 लोगों का किया कत्ल, पढ़े इनसाइड स्टोरी
Headlines

3 घंटे में रिटायर्ड फौजी ने किया अपने घर के 4 लोगों का किया कत्ल, पढ़े इनसाइड स्टोरी

August 25, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। गुरुग्राम में रिटायर फ़ौजी ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया. शक की वजह से रिटायर फौजी ने एक-एक कर कुल 5 लोगों को धारदार हथियार से काट डाला, जिसमें चार लोगों की मौक़े पर मौत हो गई, जबकि 3 साल की बच्ची ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है. हत्या करने के बाद रिटायर फौजी ने थाने में जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया.

राय सिंह

Advertisement Advertisement

 

गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाक़े में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई. रात दो बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक एक रिटायर फ़ौजी अपने ही घर में एक के बाद एक लोगों को काटता रहा. पुलिस के मुताबिक़, सुबह तक़रीबन 5 बजे राय सिंह नाम का एक रिटायर फ़ौजी थाने पहुंचा और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने चौंकाने वाला बयान दिया.

गुरुग्राम मर्डर

 

रिटायर फौजी के बयान के बाद पूरे गुरुग्राम पुलिस में हड़कम्प मच गया. रिटायर फ़ौजी राय सिंह ने थाने में जाकर कहा कि उसने अपने घर में पांच लोगों की हत्या कर दी है, अब वो सरेंडर करने आया है.

गुरुग्राम मर्डर

 

पुलिस की एक टीम तुरंत रिटायर फ़ौजी राय सिंह के राजेंद्र पार्क इलाक़े में पहुंची. पुलिस जब घर के एंट्री गेट पर पहुंची तो खून बिखरा पड़ा था, पुलिस की टीम खून के धब्बों को फ़ॉलो करते करते ग्राउंड फ़्लोर के एक कमरे में पहुंची, जहां सुनीता यादव की लाश पड़ी थी. सुनीता आरोपी राय सिंह की बहु थी.

गुरुग्राम मर्डर

 

पुलिस अब मकान के पहली मंज़िल पर पहुंची, जहां पड़ताल में पता चला कि कातिल दरवाज़ा तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ था. पहली मंज़िल पर कमरे में फ़र्श पर कृष्ण तिवारी की लाश पड़ीं थी. कृष्ण तिवारी के गले के अलावा पूरे शरीर पर तेज धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. कमरे में बेड पर कृष्ण की पत्नी अनामिका की लाश पड़ी थी.

सुरभि और विधि

 

अनामिका को भी ठीक उसी तरह मारा गया था, जैसे उसके पति को मारा गया था. कमरे के दूसरी तरफ़ फ़र्श पर कृष्ण तिवारी की 9 साल की बेटी सुरभि और 3 साल की बेटी विधि लहू लुहान पड़ी हुई थी. पुलिस ने देखा कि सुरभि की सांसे तो थम चुकी थीं, लेकिन विधि की सांस चल रही थी. लिहाज़ा पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल रवाना किया.

 

जांच में सामने आया कि कृष्ण तिवारी अपने परिवार के साथ रिटायर फ़ौजी राय सिंह के यहां किराए पर रहता था. राय सिंह को शक था कि उसकी बहु का किरायेदार कृष्ण तिवारी से अवैध संबंध है, बस इसी शक पर उसने इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया.

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी राजीव कुमार का कहना है की वो हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि कृष्ण तिवारी के रिश्तेदारों का कहना है कि पांच लोगों की हत्या एक अकेला शख्स कैसे कर सकता है, ज़रूर इसमें राय सिंह के अलावा कोई और भी शामिल है.

कृष्ण कुमार बिहार के सिवान का रहने वाला था. वह गुरुग्राम में एक बैंक में सेल्स मैनेजर का काम करता फ़िलहाल उसने कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ दी थी और दूसरी नौकरी की तलाश में था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेल्फी लेने के चक्कर में 160 फीट की ऊंचाई से गिरी सोशल मीडिया स्टार
Next Article दस साल तक लड़की ने छिपाई अपनी पहचान, लड़का बनकर दिया मकसद को अंजाम; पढ़े ये दिलचस्प कहानी

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.