Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 05:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»दुनिया»सेल्फी लेने के चक्कर में 160 फीट की ऊंचाई से गिरी सोशल मीडिया स्टार
दुनिया

सेल्फी लेने के चक्कर में 160 फीट की ऊंचाई से गिरी सोशल मीडिया स्टार

August 25, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भले ही कई लोगों की जिंदगी को आसान बनाया हो लेकिन टिकटॉक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर फेमस होने की चाह में लोग कई बार लापरवाही कर जाते हैं और इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. कुछ ऐसा ही तुर्की की टिकटॉक स्टार कुब्रा डोगेन (Kubra dogan) के साथ देखने को मिला.

Tiktoker died

 

23 साल की कुब्रा अपनी 16 साल की कजिन से मिलने के लिए इस्तानबुल में फैमिली अपार्टमेंट गई थीं. दोनों ने मिलने के बाद फैसला किया था कि वे टिकटॉक के लिए छत पर चढ़कर कंटेंट तैयार करेंगे. कुब्रा चूंकि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं तो उन्हें ये आइडिया काफी पसंद आया था.

Tiktoker died

 

कुब्रा ने छत पर चढ़ने के बाद ग्रे कलर की प्लास्टिक कवरिंग पर पैर रखा था. हालांकि कुब्रा के पैर रखते ही ये प्लास्टिक कवर फट गया था और वो 160 फीट नीचे गिर गईं. इस घटना के बाद कुब्रा काफी घबरा गई थीं और वो तुरंत नीचे जाकर अपने परिवार वालों को इस घटना के बारे में सूचना देने गई थी.

Tiktoker died

 

इसके बाद इमरजेंसी सर्विस को कॉल लगाया गया था और कुछ मिनटों बाद ही पैरामेडिक्स की टीम मौके पर पहुंच गई थी. हालांकि इलाज के लिए ले जाते समय ही कुब्रा ने दम तोड़ दिया था. गौरतलब है कि गिरने से पहले दोनों कजिन्स ने काफी वीडियो बनाए थे और तस्वीरें क्लिक की थीं. Tiktoker died

 

सनसेट के बाद करीब रात 7.30 बजे कुब्रा के साथ ये हादसा हुआ. उनके अंकल का इस मामले में कहना है कि वे इस मामले में इस छत के कॉन्ट्रेक्टर पर केस करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस छत को लेकर बहुत ही ज्यादा लापरवाही बरती गई है और वे किसी भी हाल में इस कॉन्ट्रेक्टर को बख्शने वाले नहीं हैं.

Tiktoker died

 

इस मामले में इस शख्स का कहना था कि कुब्रा ने जैसे ही अपना पैर इस हिस्से पर रखा था, वो नौवें फ्लोर से नीचे गिर गई थी. ये साफ करता है कि इस छत पर कंस्ट्रक्शन में काफी कोताही बरती गई है. जब तक हमें इस केस में जस्टिस नहीं मिल जाता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे.

Tiktoker died

 

उन्होंने आगे कहा कि हम इन लड़कियों को खतरनाक वीडियो बनाने से मना भी करते हैं लेकिन वो उनकी बातों को अनसुना कर देती थीं. गौरतलब है कि कुब्रा के टिकटॉक पर 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे और वे इसके अलावा दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी एक्टिव थीं.

tiktoker died

 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही उफनती राप्ती के खतरे के बीच एक शख्स ने सेल्फी लेने की कोशिश की थी लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दोस्तों के साथ सेल्फी लेना उसे काफी महंगा पड़ गया था. ये शख्स डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन का निवासी था. सेल्फी के दौरान उसका पैर फिसला और वो पानी में डूब गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस वैक्सीन को मिली मंजूरी, 12 से 15 साल वालों के लिए भी हो सकेगी इस्तेमाल
Next Article 3 घंटे में रिटायर्ड फौजी ने किया अपने घर के 4 लोगों का किया कत्ल, पढ़े इनसाइड स्टोरी

Related Posts

Headlines

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.