Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संजय राउत की चेतावनी- राष्‍ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की तो …इसी आग में जल जाओगे
देश

संजय राउत की चेतावनी- राष्‍ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की तो …इसी आग में जल जाओगे

March 22, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मुकेश अंबानी के घर बाहर विस्‍फोटक मिलने से उठा तूफान महाराष्‍ट्र की शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार को अपनी चपेट में ले चुका है। राज्‍य के गृहमंत्री पर पुलिस के जरिए वसूली करवाने के आरोपों के सामने आने के बाद सरकार की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने चेतावनी दी है कि राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की कोशिश करने वाले खुद इसी आग में जल जाएंगे।

सोमवार को संजय राउत ने कहा, ‘अगर कोई केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की कोशिश कर रहा है तो मैं उन्‍हें चेतावनी देता हूं कि आप खुद इसी आग में जल जाएंगे।’ संजय राउत ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यह जाहिर है कि उनका इशारा किसकी तरफ है।

गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोपों के बारे में संजय राउत ने कहा, ‘अगर एनसीपी चीफ शरद पवार ने तय किया है कि इन आरोपों की जांच की जानी चाहिए तो इसमें गलत क्‍या है? आरोप तो कोई भी लगा सकता है। अगर लोग इस तरह से मंत्रियों का इस्‍तीफा मांगने लगेंगे तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।’

इस बीच एनसीपी नेता और महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक बोले, ‘परमबीर सिंह का लेटर सवाल खड़े करता है। वह ट्रांसफर के बाद लिखा गया था। गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच होगी। इस लेटर के आधार पर उनका इस्‍तीफा मांगा गया है, इसमें कोई शक नहीं है कि ऐसा होगा। पार्टी जांच के बाद ही अपना फैसला लेगी।’ 20 मार्च को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक लेटर भेजा था। इसमें उन्‍होंने आरोप लगाया था कि राज्‍य के गृहमंत्री अनिल शिंदे ने असिस्‍टेंट पुलिस इंस्‍पेक्‍टर सचिन वझे से एक महीने में 100 करोड़ वसूलने को कहा था। वझे मुकेश अंबानी के बाहर विस्‍फोटक मिलने के केस में इस समय हिरासत में है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफूल की खेती से आत्मनिर्भरता के साथ आ रहा है जीवन में बदलाव
Next Article मधुपुर: राज पालिवार का पत्ता साफ, गंगा नारायण को मिल सकता है बीजेपी का टिकट!

Related Posts

Headlines

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026
Headlines

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026
Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में 118 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड अब ऑनलाइन, 77 लाख दस्तावेज अपलोड

October 28, 2026

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.