Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने तिहाड़ जेल में पी. चिदंबरम से की मुलाकात
देश

सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने तिहाड़ जेल में पी. चिदंबरम से की मुलाकात

September 23, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम से सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात की। पूर्ववित्त मंत्री पी चिदंबरम अब 3 अक्टूबर तक जेल में ही रहेंगे। कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है और कहा कि जांच अब भी चल रही है। वहीं सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के चिदंबरम से हुई मुलाकात पर कार्ति चिदंबरम ने आभार जताया है।

उनका कहना है कि वह और उनका परिवार सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने जेल में जाकर पी. चिदंबरम से मुलाकात की। वहीं तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिदेशक राजकुमार के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तिहाड़ जेल के बैरक नंबर-7 में बंद पी.चिदंबरम से मिलने आये। करीब आधे घंटे बाद वह चले गये।
अब तक हुई यह करवाई
15 मई 2017 : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी निधि हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी पाने में कथित अनियमितताओं के लिए आईएनएक्स मीडिया मामले में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस संबंध में धन शोधन का केस दर्ज किया।
16 फरवरी 2018 : सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को चेन्नई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया। 23 मार्च 2018 : कार्ति को दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मिली।

Advertisement Advertisement

30 मई 2018 : पी. चिदंबरम ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में अग्रिम जमानत मांगी। 23 जुलाई 2018 : वह ईडी द्वारा दर्ज धन शोधन मामले में अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे। 25 जुलाई 2018 : कोर्ट ने उन्हें दोनों मामलों में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दे दिया। 25 जनवरी 2019 : कोर्ट ने दोनों मामलों में उनकी अग्रिम जमानत पर अपना फैसला सुरक्षित रखा। 11 जुलाई 2019 : शीना बोरा हत्या मामले में आरोपित और आईएनएक्स मीडिया की कर्ताधर्ता इंद्राणी मुखर्जी मामले में सरकारी गवाह बनी।
20 अगस्त 2019 : उच्च न्यायालय ने पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट ने उन्हें उच्चतम न्यायालय में अपील दायर करने देने के लिए तीन दिनों तक आदेश पर रोक लगाने के उनके अनुरोध को ठुकरा दिया।
21 अगस्त 2019 : पी. चिदंबरम ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की। उनके वकीलों ने उसी दिन मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कराने का प्रयास किया। सीबीआई ने 21 अगस्त को जोरबाग स्थित आवास से पी. चिदंबरम को गिरफ्तार किया था।
22 अगस्त 2019 : पी. चिदंबरम को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविश्‍व की 178 साल पुरानी कंपनी थॉमस कुक ने रोका कारोबार, खतरे में 22 हजार नौकरियां
Next Article हाउडी मोदी : स्टेडियम के चक्कर लगाते मोदी-ट्रंप, हैरान-परेशान सुरक्षा एजेंसियां

Related Posts

Headlines

पांच राज्यों/UTs में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

March 15, 2026
Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.