Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोनिया ने कुमारी सैलजा को दिया गांधी परिवार की सेवा का तोहफा
देश

सोनिया ने कुमारी सैलजा को दिया गांधी परिवार की सेवा का तोहफा

September 4, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– कुमारी सैलजा के पिता दलबीर सिंह भी रह चुके हैं कांग्रेस अध्यक्ष
– 1990 में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनकर शुरू किया राजनीतिक सफर

चंडीगढ़। कांग्रेस हाईकमान ने लंबी कशमकश के बाद आखिरकार बुधवार को हरियाणा कांग्रेस की कमान अशोक तंवर से छीन ली। शिखर नेतृत्व ने 57 वर्षीय कुमारी सैलजा पर भरोसा जताकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तल्खी को दूर करने की कोशिश की है। राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें गांधी परिवार की सेवा करने का तोहफा देकर हुड्डा-तंवर के बीच चल रही लड़ाई को खत्म करने का प्रयास किया है।

हरियाणा कांग्रेस की नई अध्यक्ष कुमारी सैलजा 1990 में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसी साल राजनीतिक सफर शुरू किया। उनके पिता दलबीर सिंह हरियाणा कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं। सैलजा हर मुसीबत के क्षण में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ रही हैं। सोनिया गांधी की बीमारी से लेकर विदेश दौरे तक वह उनके साथ नजर आई हैं। राहुल गांधी की टीम का भी वह अभिन्न हिस्सा रही हैं।

वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में वह सिरसा से जीतीं और नरसिंह राव सरकार में शिक्षा और संस्कृरति राज्यमंत्री बनीं। जुलाई 1992 से सितंबर 1995 तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय के शिक्षा और संस्कृति विभाग की केंद्रीय उप मंत्री रहीं। सितंबर 1995 से मई 1996 तक इसी विभाग में राज्यमंत्री रहीं। 1996 में 11वीं लोकसभा के चुनाव में दूसरी बार सिरसा से जीत दर्ज की और कांग्रेस संसदीय दल कार्यकारी समिति की सदस्य बनीं।

वह 1996 से 2004 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और प्रवक्ता रह चुकी हैं। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह अंबाला सांसद चुनी गईं और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनीं।

सैलजा वर्ष 2007 में दो वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावास की 21वीं शासी परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं। 2009 में चौथी बार लोकसभा चुनाव जीतीं। 31 मई 2009 से 18 जनवरी 2011 तक केंद्रीय आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन और पर्यटन मंत्री रहीं। 19 जनवरी 2011 से 28 अक्टूबर 2012 तक आवास और शहरी गरीबी उपशमन और संस्कृति मंत्रालय की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद का दायित्व संभाला। 28 अक्टूबर 2012 से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप कार्य किया। वर्ष 2014 में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुईं। 2019 के आखिर में कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleममता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता मिश्रा ने थामा तृणमूल का दामन
Next Article ‘साहो’ ने 5 दिन में कमाए 100 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कमाई 350 करोड़ के पार

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.