Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी को पीटने वाले स्पेशल डीजी हुए सस्पेंड
देश

पत्नी को पीटने वाले स्पेशल डीजी हुए सस्पेंड

September 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम लाल शर्मा का एक और वायरल वीडियो सामने आया है. अब तक आप देख चुके हैं कि पुरुषोत्तम शर्मा किस तरह अपनी पत्नी को पीटते नजर आए थे. बताया जाता है कि नया वीडियो उस वक्त है जब उनकी पत्नी ने उन्हें एक लड़की के साथ पकड़ा था.

इससे पहले स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा पत्नी को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे थे. डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने कबूला है कि वह वीडियो में हैं और कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं. इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. हालांकि, पुरुषोत्तम शर्मा को उनके पद से कार्यमुक्त करते गृह मंत्रालय से अटैच किया गया है.

अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली
एडीजी उपेंद्र जैन का कहना है कि कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. जिस आदमी ने वीडियो भेजा है, उसने दावा किया है कि वह बेटा है, लेकिन इसकी प्रमाणिकता पता करना बाकी है. मोबाइल पर भेजी गई शिकायत के आधार पर एक महिला पुलिस अधिकारी को पुरुषोत्तम शर्मा के घर भेजा गया, मगर उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया है.

क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस महानिदेशक स्तर के आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे हैं. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी पत्नी को जमीन पर गिरा देते हैं और उसकी बेरहमी से पिटाई करते हैं. इस दौरान घर में मौजूद कर्मचारी बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं.

सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो से एक बात साफ हो रही है कि विवाद की वजह पुलिस अधिकारी का किसी दूसरी महिला से संबंध होना है. इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अरसे से विवाद चल रहा है. पुरुषोत्तम शर्मा का नाम हनी ट्रैप केस में भी आ चुका है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद RJD में शामिल
Next Article शादीशुदा महिला के साथ भागा बेटा, मां-बाप ने दे दी जान

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.