Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 09:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आतंक का सौदागर डीएसपी देविंदर सिंह बर्खास्त
देश

आतंक का सौदागर डीएसपी देविंदर सिंह बर्खास्त

January 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

श्रीनगर। आतंकियों के साथ पकड़ा गया निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह आखिरकार नौकरी से हाथ धो बैठा। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को उसे बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा वीरता के लिए दिया गया शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल भी वापस ले लिया गया है।
इसी बीच पुलिस की सिफारिश के बाद रक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी। एनआईए के अधिकारी श्रीनगर में आतंकियों के सौदागर और खाकी को कंलकित करने वाले देविंदर सिंह से पूछताछ शुरू कर दी है। जम्मू और कश्मीर में उसके आवासों पर छापा मारा गया है। उसके करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर भी छापेमारी की गई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि छापों में महत्वपूर्ण और बेहद संवेदनशील दस्तावेज मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर डीएसपी को बर्खास्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने इस बारे में बुधवार को कहा था कि गद्दार कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की निष्ठा पर सवाल उठाने वालों को याद रखना चाहिए कि देविंदर को हमने ही पकड़ा है। उसके बारे में किसी दूसरी एजेंसी को कानों कान खबर नहीं थी।

देविंदर सिंह को पिछले शनिवार को पुलिस ने कुलगाम के मीर बाजार में एक कार में आतंकियों के साथ दबोचा था। कार में उसके साथ हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी नवीद अपने दो साथी आतंकियों के साथ था। आतंकियों से हथियार भी मिले थे। आरोप है कि देविंदर सिंह घाटी से आतंकियों को सुरक्षित दूसरे राज्य में पहुंचाता रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंजय कुमार वर्मा बने मेकॉन लिमिटेड के नए वाणिज्य निदेशक  
Next Article निर्भया के दोषियों की फांसी फिर टली!

Related Posts

Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.