Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 07:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऑर्डर देने में हुई देरी तो SWIGGY के डिलिवरी बॉय ने रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली
Headlines

ऑर्डर देने में हुई देरी तो SWIGGY के डिलिवरी बॉय ने रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली

September 1, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में स्विगी के डिलिवरी बॉय ने रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी डिलिवरी बॉय फरार भी हो गया. बताया जा रहा है कि डिलिवरी बॉय रेस्टोरेंट के बाहर ऑर्डर के इंतजार में था, लेकिन जब ऑर्डर देने में देरी हुई तो इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने रेस्टोरेंट मालिक को गोली मार दी. 

घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र की मित्रा सोसायटी की है, जहां 45 वर्षीय सुनील, ‘झमझम’ नाम से रेस्टोरेंट चलाता था. ये रेस्टोरेंट ऑनलाइन फूड डिलिवरी का काम करता था. मंगलवार रात सवा 12 बजे इस रेस्टोरेंट में काम करने वाले नारायण और स्विगी के डिलिवरी बॉय के बीच विवाद हो गया था.

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंगलवार रात स्विगी का डिलीवरी ब्वॉय चिकन बिरयानी और पूरी सब्जी का ऑर्डर लेने आया था. इसमें चिकन बिरयानी का ऑर्डर उसे दे दिया गया जबकि पूरी सब्जी का आर्डर में कुछ समय और लगने की बात कही गई.

auto

आरोप है कि नशे में धुत डिलीवरी बॉय ने नारायण के साथ एक आर्डर में देरी होने के कारण गाली-गलौज शुरू कर दी. इस पर रेस्टोरेंट संचालक सुनील मौके पर आ गया और विवाद खत्म कराने की कोशिश करने लगा.

आरोप है कि अपने एक साथी की मदद से डिलीवरी बॉय ने सुनील के सिर में गोली मार दी जिससे वो मौके पर ही गिर पड़ा. गोली लगने की जानकारी होते ही नारायण अपने दूसरे साथियों की मदद से सुनील को घायल हालत में यथार्थ अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी डिलिवरी बॉय फरार है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाई कोर्ट ने रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपी
Next Article बिग बॉस ओटीटी: राकेश बापट से शमिता शेट्टी क्यों हुईं खफा? जानें अंदर की बात

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.