Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 03:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, “ईसाई बनो, न पैसे की दिक्कत होगी, न तबियत बिगड़ेगी”
देश

झारखंड में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, “ईसाई बनो, न पैसे की दिक्कत होगी, न तबियत बिगड़ेगी”

January 6, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गिरिडीह।  झारखंड के गिरिडीह जिले में इन दिनों धर्म परिवर्तन (Religion Conversion) का खेल खुलेआम खेला जा रहा है. जिले के देवरी प्रखंड और बेंगाबाद प्रखंड में ईसाई मशीनरी (Christian Community) के द्वारा लोगों को बहला-फुसलाकर, ब्रेनवाश व जोर-जबर्दस्ती कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. बेंगाबाद प्रखंड के हेरला गांव से ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर आशा देवी नाम की महिला ने हिंदू धर्म (Hindu Religion) को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया है और वह महिला अभी गुजरात के सूरत में है. आशा देवी अब ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने लगी है.

वो अभी तक कई लोगों को ईसाई धर्म की ओर ला चुकी है. कई लोगों ईसाई धर्म अपनाने के लिए उनको समझा बुझा रही है. आशा देवी के दामाद दशरथ कुमार जिन्होंने आशा देवी पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में आने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है ने कहा कि पहले ब्रेनवाश करने की कोशिश की गई, समझाया बुझाया गया. दशरथ कुमार द्वारा नहीं मानने पर महिला के द्वारा उन पर दबाव बनाया गया कि ईसाई धर्म में आ जाओ, किसी भी प्रकार की दिक्कतें नहीं होंगी.

Advertisement

आप अमीर बन जाओगे, कभी भी तबीयत खराब नहीं होगी इस तरह के दावे करके आशा देवी के द्वारा अपने दामाद पर दबाव बनाया गया, हालांकि दशरथ कुमार ने ईसाई धर्म अपनाने से साफ मना कर दिया. दामाद और सासू मां में इस बात को लेकर बहस भी हुई. यहां तक की दामाद ने ससुराल से किसी भी प्रकार का रिश्ता रखने से इंकार कर दिया. इस मामले को लेकर आशा देवी की सासू मां ललिया देवी ने बताया कि हां हमारी बहू आशा देवी ईसाई धर्म को मान रही है. हम लोगों ने मना किया उसके बावजूद वह ईसाई को अपना चुकी है.

हालांकि उनका कहना है कि ईसाई धर्म अपनाने के बाद से उन्हें कई तरह के सुख सुविधा मिली है. पैर की बीमारी से मुक्ति मिला है जिसकी वजह से वह ईसाई धर्म छोड़ना नहीं चाहती है. ईसाई धर्म जहां अपनाने से पहले आशा देवी भगवान शंकर की पूजा करती थी लेकिन अब भगवान की पूजा अर्चना करना छोड़ दी है, वो भगवान को जल भी नहीं चढाती.

इसी तरह का मामला देवरी प्रखंड के बेलाटांड से आया है. आज से 40 वर्ष पहले ये आदिवासी बहुल इलाका के नाम से जाना जाता था लेकिन आज यह इलाका ईसाई बहुल इलाका के नाम से जाना जा रहा है, क्योंकि धीरे-धीरे सभी भोले-भाले आदिवासियों को ईसाई मशीनरी के द्वारा बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करवा दिया जा रहा है और भोले भाले लोगों को ब्रेनवाश इस कदर कर दिया जा रहा है कि जो एक बार ईसाई धर्म को अपना लेता है फिर उसी की बोली बोलने लगता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड सरकार के तरफ से शिक्षक और सिपाहियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज
Next Article बिहार-झारखंड से गुजरने वाली 7 ट्रेनें 8 जनवरी तक रद, 17 के मार्ग बदले, देखिये पूरी लिस्ट

Related Posts

देश

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026
Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.