WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। यूट्यूबर गौरव जॉन को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह सब तब हुआ जब गौरव जॉन ने अपने पालतू कुत्ते ‘डॉलर’ को हवा में उड़ने वाले गुब्बारे से बांध दिया और उसे हवा में उड़ाने लगा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
दरअसल, दिल्ली के यूट्यूबर गौरव जॉन ने गैस वाले गुब्बारे में कुत्ते को बांधकर उड़ाने वाला वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर डाला, इसके बाद यह वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद PFA संस्था ने आरोपी गौरव पर पशु क्रूरता (Animal Cruelty) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया.
आरोपी गौरव और उसकी मां पर आईपीसी की धारा 188, 269, 34 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर थाना क्षेत्र से यूट्यूबर गौरव को इस कारनामे के लिए गिरफ्तार कर लिया है

