Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 09:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहाती नर्स का बनाया वीडियो, पुलिस हेड कांस्टेबल सस्पेंड
Headlines

नहाती नर्स का बनाया वीडियो, पुलिस हेड कांस्टेबल सस्पेंड

October 11, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नर्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Muradabad : मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के नर्सिंग मेस में रहने वाली नर्स ने मंगलवार को पड़ोसी नर्स के पति व पुलिस हेड कांस्टेबल पर नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। एसएसपी हेमराज मीणा ने आरोपित हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और मामले में जांच एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया को सौंपी दी। उधर जिला अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग मेस में रह रहे नर्सों के परिजनों को तत्काल हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया है।

पीड़िता मूल रूप से बदायूं की रहने वाली है और जिला अस्पताल में नर्स है। युवती जिला अस्पताल परिसर में ही स्थित नर्सिंग मेस में रहती है। पीड़िता के अनुसार हॉस्टल में उसके कमरे के पास ही दूसरे कमरे में दूसरी नर्स रहती है। उसका पति यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और वर्तमान में मुरादाबाद शहर की कोतवाली में तैनात है।

पीड़िता के अनुसार मेस में नर्सों के लिए कॉमन टॉयलेट और बाथरूम हैं। वह मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बाथरूम में नहा रही थी। तभी वेंटिलेटर में मोबाइल फोन और उंगली दिखी। इसके बाद वह खुद को ढकते हुए बाहर निकल गई। पीड़िता का आरोप है कि बाहर निकल कर उसने देखा तो सिपाही भी साथ के ही टॉयलेट में मौजूद था। नर्स के अनुसार उसे टीशर्ट पकड़ कर हेडकांस्टेबल को बाहर खींचा। इस बीच आरोपित ने मोबाइल से वीडियो डीलिट कर दी। इसके बाद पीड़िता ने हॉस्टल में रहने वाली अन्य नर्सों को जानकारी दी। जिसके बाद उनका गुस्सा उबाल पर आ गया। हॉस्टल में बवाल शुरू हो गया। उस समय पीड़िता अपने कमरे में चली गई और कॉल करके शाहजहांपुर में तैनात अपनी बहन को सूचना दी। बहन के आने के बाद नर्स ने सिविल लाइंस थाने पर पहुंच कर एसएचओ आरपी शर्मा से घटना की शिकायत की।

शिकायत मिलते ही एसएचओ आरपी शर्मा, कैंप चौकी प्रभारी सौरभ त्यागी, रामगंगा विहार चौकी प्रभारी राजवेंदर कौर समेत पुलिस बल के साथ नर्स हॉस्टल पहुंच कर जांच पड़ताल किए। बाथरूम और टॉयलेट में बताए गए घटना स्थल का पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित हेड कांस्टेबल की पत्नी को बुलाकर भी पूछताछ की।

जांच पूरी होने तक हेड कांस्टेबल निलंबित : एसएसपी

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल अमित को जांच पूरी होने तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। कोतवाली में तैनात आरोपी हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिंक विभाग को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नर्सों के साथ उनके तीन साल तक के बच्चे ही रह सकेंगे

नर्स का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद नर्सों में भड़के आक्रोश को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने नर्सों के परिजनों को तत्काल मेस खाली करने के आदेश दिए हैं। नर्सों के साथ उनके तीन साल तक के बच्चे ही रह सकेंगे। इस संबंध में सीएमएस ने नर्सों की आपात मीटिंग भी बुधवार को बुलाई है।

इसे भी पढ़ें : जेठ पर रेप का आरोप, पति पर भी संगीन इल्जाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिर डोली यहां की धरती, आया 6.3 तीव्रता का भूकंप
Next Article पठानकोट एयरबेस के गुनहगार को दिनदहाड़े ठोक डाला

Related Posts

Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Headlines

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026

CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला खजाना, 1.60 लाख खाते में भेजे 112.14 करोड़

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.