WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। देश भर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट ने चेतावनी जारी की है। केरल की कोविड एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य डॉ. टी.एस. अनीश ने बताया कि ओमिक्रॉन के ग्लोबल ट्रेंड्स देखने से पता चला है कि अगले दो- तीन हफ्ते में देश में ओमिक्रॉन केस की संख्या 1,000 तक पहुंच जाएगी। वहीं 2 महीने में यह आंकड़ा 10 लाख तक भी पहुंच सकता है।
डॉ. अनीश ने कहा कि भारत में इसे रोकने के लिए हमारे पास 1 महीने से भी कम समय बचा है। हमें ओमिक्रॉन संक्रमण को रोकने की जरूरत है।

